Aadhaar mobile number update: भारत में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, जो हर किसी के लिए जरूरी है। आधार कार्ड पहचान, पते और विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी सर्विस को एक्सेस करने के लिए आवश्यक होता है। बैंकिंग, सरकारी योजनाएं, मोबाइल सिम एक्टिवेशन, और कई अन्य सर्विस में आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है, क्योंकि ओटीपी (OTP) के माध्यम से वेरिफिकेशन इसी नंबर पर भेजा जाता है।
Aadhaar Card
ऐसे में यदि आधार से जुड़ा नंबर बंद हो जाए या सिम खो जाए तो आपको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराना आवश्यक हो जाता है ताकि सभी सर्विस का फायदा मिलता रहे।
ये भी पढ़ें: खतरे में Microsoft विंडोज लैपटॉप और डेस्कटॉप यूजर्स, सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत करें ये काम
मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाया है। हालांकि यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है क्योंकि इसके लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन आवश्यक होता है। यहां हम इसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।
नजदीकी आधार सेंटर जाएं
- मोबाइल नंबर अपडेट के लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Enrolment Centre) या आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
- UIDAI की वेबसाइट पर "Locate Enrolment Center" सेक्शन के माध्यम से अपने क्षेत्र का निकटतम केंद्र खोज सकते हैं।
- इसके अलावा, आप 1947 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं
- आधार कार्ड की मूल प्रति ले जाएं।
- मोबाइल नंबर अपडेट के लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी नहीं है, लेकिन पहचान वेरिफिकेशन के लिए पैन कार्ड या वोटर आईडी साथ रखना बेहतर है।
फॉर्म भरें और बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं
केंद्र पर उपलब्ध ‘आधार अपडेट/करेक्शन फॉर्म’ भरें। इसमें नया मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें। यह फॉर्म UIDAI की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म जमा करते समय आपकी उंगलियों के निशान या आइरिस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।
शुल्क का भुगतान करें
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ₹50 शुल्क देना होता है। इसके बाद प्रक्रिया पूरी होने पर आपको एक पावती (पर्ची) मिलेगी जिसमें यूआरएन (URN - Update Request Number) होगा। इस नंबर की मदद से आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर "Check Aadhaar Update Status" सेक्शन में अपने अपडेट स्टेटस को देख सकते हैं।
कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें
- जो नया मोबाइल नंबर आप अपडेट करवा रहे हैं, वह नंबर चालू और आपके पास होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया पूरी होने में आमतौर पर 10 से 30 दिन का समय लग सकता है।
