यूटिलिटी

PF अकाउंट में KYC अपडेट, नाम या जन्मतिथि है गलत? घर बैठे 2 मिनट में होगा सुधार, जानें तरीका

PF account update online: नाम या जन्मतिथि सुधारने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या जन्म प्रमाण पत्र जैसे वैध डॉक्यूमेंट्स जरूरी होंगे। ध्यान रखें कि जानकारी आधार से मेल खानी चाहिए, वरना आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। KYC अपडेट होने से PF निकालना, ट्रांसफर करना, ई-नॉमिनेशन फाइल करना और SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Image

EPFO ने Unified Member Portal पर PF खाताधारकों को नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी सुधारने की सुविधा दी है। (image-Canva/istock)

PF account update online: अगर आपके PF अकाउंट में नाम, जन्मतिथि या KYC से जुड़ी कोई जानकारी गलत है, तो अब आपको EPFO ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए घर बैठे सुधार की सुविधा शुरू कर दी है। यानी आप घर बैठे अपने पीएफ अकाउंट को अपडेट कर सकते हैं। ध्यान रखें कि सही जानकारी अपडेट न होने पर PF निकालने या ट्रांसफर करने में दिक्कत आ सकती है।

EPFO ने शुरू की ऑनलाइन सुधार सुविधा

EPFO ने Unified Member Portal पर PF खाताधारकों को नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी सुधारने की सुविधा दी है। अब ये बदलाव घर बैठे किए जा सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

कैसे करें लॉगिन और सुधार

सबसे पहले EPFO की वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाएं। वहां UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करें। लॉगिन के बाद ‘Manage’ सेक्शन में जाकर ‘Modify Basic Details’ या ‘Contact Details’ विकल्प चुनें।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

नाम या जन्मतिथि सुधारने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या जन्म प्रमाण पत्र जैसे वैध डॉक्यूमेंट्स जरूरी होंगे। ध्यान रखें कि जानकारी आधार से मेल खानी चाहिए, वरना आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

मोबाइल नंबर और ईमेल कैसे अपडेट करें

लॉगिन के बाद ‘Contact Details’ पर क्लिक करें। नया मोबाइल नंबर या ईमेल दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफाई करें। यह बदलाव भी आधार से लिंक्ड जानकारी के अनुसार होना चाहिए।

आवेदन की मंजूरी कैसे मिलती है

आपका सुधार अनुरोध पहले आपके एम्प्लॉयर के पास जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलने के बाद EPFO अंतिम मंजूरी देता है। पूरा प्रोसेस ट्रैक करने के लिए आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

KYC अपडेट के फायदे क्या हैं

KYC अपडेट होने से PF निकालना, ट्रांसफर करना, ई-नॉमिनेशन फाइल करना और SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही, TDS कटौती भी कम होती है अगर पैन कार्ड सही तरीके से अपडेट किया गया हो।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article