ड्राइविंग लाइसेंस धारक और वाहन चालक ध्यान दें! तुरंत घर बैठें करें ये काम; RTO जाने की नहीं जरूरत

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है।

DL and RC Mobile Number Update Alert: केंद्र सरकार की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और वाहन मालिकों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया गया है। अगर आप भी वाहन चालक हैं तो आपको भी इस अपडेट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से एक लेटेस्ट एक्स पोस्ट में नागरिकों से उनके मोबाइल नंबर को Vahan और Sarathi पोर्टल पर अपडेट करने को कहा गया है। ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और वाहन मालिकों के रिकॉर्ड हमेशा सही और अपडेटेड बने रहें इसके लिए पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट किया जाना जरूरी है। केंद्र की ओर से यह कदम डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने और नागरिकों को सुविधाजनक अनुभव देने की दिशा में उठाया गया है।

update mobile number in driving license

वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए जरूरी एडवाइजरी (Photo: iStock)

जरूरी अपडेट हो सकते हैं मिस

क्योंकि आज के समय में अधिकांश सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आपके रिकॉर्ड में सही मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है, तो आपको कई जरूरी अपडेट्स और सूचनाएं समय पर नहीं मिल पाएंगी। मोबाइल नंबर अपडेट करने का एक और बड़ा फायदा यह है कि इससे आपके डॉक्यूमेंट्स की सुरक्षा बढ़ जाती है। सही मोबाइल नंबर जुड़ा होने पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बदलाव की जानकारी तुरंत आपको मिल जाती है, जिससे आप समय रहते कार्रवाई कर सकते हैं।

End of Feed