FASTag KYC Update: ऐसे फास्टैग 31 जनवरी के बाद हो जाएंगे डीएक्टिवेट, जानें ऑनलाइन KYC का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

FASTag KYC Update: बिना KYC वाले फास्टैग को बैंक डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट कर देंगे। NHAI ने कहा है कि केवल नए फास्टैग अकाउंट ही एक्टिव रहेंगे। क्योंकि पिछले फास्टैग 31 जनवरी, 2024 के बाद निष्क्रिय या प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। ​देशभर में आठ करोड़ से अधिक वाहन चालक फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

FASTag KYC Update: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग अथॉरिटी (NHAI) ने कहा कि ऐसे फास्टैग को 31 जनवरी के बाद डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा, जिनका KYC अपडेट नहीं होगा। इसलिए अगर आपने भी अपनी कार के फास्टैग को बैंक से KYC नहीं कराया है, तो 31 जनवरी तक इस काम को निपटा लीजिए। बिना KYC वाले फास्टैग को बैंक डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट कर देंगे। NHAI ने कहा है कि केवल नए फास्टैग अकाउंट ही एक्टिव रहेंगे। क्योंकि पिछले फास्टैग 31 जनवरी, 2024 के बाद निष्क्रिय या प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे।

FASTag KYC Update

इस नियम का करना होगा पालन

इस संबंध में किसी तरह की सहायता या जानकारी के लिए फास्टैग उपयोगकर्ता अपने नजदीकी टोल प्लाजा या संबंधित जारीकर्ता बैंकों के टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही उपयोगकर्ताओं को ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ का भी पालन करना होगा और अपने बैंकों के जरिए पहले जारी किए गए सभी फास्टैग को हटाना होगा।

End of Feed