यूटिलिटी

आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं? लेकिन फिर भी हो जाएगा नाम अपडेट, जानें तरीका

Aadhaar name Update: अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है और मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं। UIDAI ने ऐसा आसान तरीका रखा है, जिससे बिना मोबाइल नंबर के भी आप आधार कार्ड में नाम अपडेट कर सकते हैं।

Image

UIDAI के अनुसार, मोबाइल नंबर लिंक न होने पर ऑनलाइन अपडेट के विकल्प सीमित हो जाते हैं। (Image: Shutterstock)

How to Update Aadhaar Name Without Linked Mobile Number: अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है और मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं है। क्योंकि एक तरीका है जिससे आप बिना मोबाइल नंबर की मदद के भी आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट करवा सकते हैं। UIDAI की प्रक्रिया के तहत आप आसानी से नाम सही करवा सकते हैं, बस आपको सही जगह और तरीका अपनाना होगा। चलिए जानते हैं तरीका।

मोबाइल नंबर न होने पर क्यों बदलती है प्रक्रिया

UIDAI के अनुसार, मोबाइल नंबर लिंक न होने पर ऑनलाइन अपडेट के विकल्प सीमित हो जाते हैं। ऐसे में नाम बदलने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र या नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा, जहां आपकी पहचान बायोमेट्रिक तरीके से वेरिफाई की जाएगी।

आवेदन देने की प्रक्रिया

सेवा केंद्र पर जाकर नाम बदलने का फॉर्म भरना होगा और सही नाम वाले वैध पहचान पत्र को प्रस्तुत करना होगा। अधिकारी दस्तावेज की जांच कर उसे सिस्टम में अपलोड करेंगे और फिंगरप्रिंट व फोटो के जरिए आपकी पहचान की पुष्टि करेंगे।

अपडेट स्टेटस कैसे ट्रैक करें

आवेदन जमा करने के बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा। इस नंबर की मदद से आप UIDAI की वेबसाइट या सेवा केंद्र के जरिए अपने आवेदन की स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर भी करवा सकते हैं लिंक

नाम अपडेट के साथ ही आप अपना मोबाइल नंबर भी आधार से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए 50 का शुल्क देना होगा, जो वहीं सेवा केंद्र पर जमा किया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद आपको रसीद दी जाती है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article