How To Revive LIC Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। अब क्योंकि कंपनी के नाम में ही बीमा है तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि LIC सिर्फ बीमा संबंधित ऑप्शन ही ऑफर करती है। लेकिन ऐसा नहीं है और LIC इंश्योरेंस ऑफर करने के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट के भी बहुत से ऑप्शन प्रदान करती है। लोग अपनी सुविधा और जरूरत के मुताबिक पॉलिसी का चयन कर सकते हैं। पॉलिसी खरीदने के बाद कभी-कभी प्रीमियम का भुगतान न करने या फिर उसे रिन्यू न करने की वजह से पॉलिसी बंद हो जाती है। अंग्रेजी में इसे ही पॉलिसी का लैप्स होना कहा जाता है। आईए जानते हैं नियमों के अनुसार अगर LIC पॉलिसी बंद हो जाती है तो आप दोबारा इसकी शुरुआत किस तरह कर सकते हैं।
अपनी बंद हुई LIC पॉलिसी को किस तरह दोबारा करें शुरू
इस तरह रिवाइव होगी पॉलिसी
लैप्स या बंद हो चुकी पॉलिसी की दोबारा शुरुआत किए जाने के प्रोसेस को पॉलिसी रिवाइव करना भी कहते हैं। अगर कोई पॉलिसी बंद हो जाती है तो LIC 2 साल तक ग्राहक को इस पॉलिसी की दोबारा शुरुआत करने का मौका देता है। आसान शब्दों में कहें तो अगले दो साल में अगर ग्राहक प्रीमियम के साथ लेट फीस चुका देते हैं तो उनकी पॉलिसी दोबारा शुरू हो जाती है। यहां आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की पॉलिसी को रिवाइव करने या फिर उसे रिजेक्ट करने का अधिकार भारतीय जीवन बीमा निगम के पास ही होता है।
इस तरह करें रिवाईव
अपनी LIC पॉलिसी को दोबारा शुरू करने के लिए पॉलिसीधारक को ब्याज के साथ-साथ LIC के नियमों और शर्तों के आधार पर बकाया प्रीमियम भी चुकाना होगा। पॉलिसीधारक LIC एजेंट या करीबी शाखा में जाकर पूछताछ कर सकते हैं। आप LIC के कस्टमर केयर पर कॉल करके भी बंद हो चुकी पॉलिसी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे अन्य सभी पेमेंट्स के साथ-साथ आपको लेट फीस का भुगतान भी करना होगा।
