यूटिलिटी

Twitter: सस्पेंड हो गया है ट्विटर अकाउंट... महज 5 मिनट में ऐसे करें Restore

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 1, 2023, 06:31 AM IST

Twitter Account Restore: यदि आपका भी ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अकाउंट रिस्टोर के लिए अपील कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से रिस्टोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Image

सस्पेंड ट्विटर अकाउंट ऐसे करें रिस्टोर

KEY HIGHLIGHTS
  • नये साल पर ऐलन मस्क का ट्विटर यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा।
  • ट्विटर के नियम व शर्तों का उल्लंघन करने पर सस्पेंड कर दिया जाएगा अकाउंट।
  • नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से सस्पेंड अकाउंट कर सकते हैं रिस्टोर।

Twitter Account Restore: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अकाउंट सस्पेंड होना आम बात है। ट्विटर के नियम व शर्तों का उल्लंघन करने से आए दिन हजारो लोगों के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होते हैं। वहीं यदि आप भी इस श्रेंणी में शामिल हैं यानी आपका भी ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत (Restore Suspened Twitter Account) नहीं है। बता दें नये साल पर ट्विटर ने अपने यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। अब अकाउंट सस्पेंड होने पर यूजर्स अपने अकाउंट को रिस्टोर करने के लिए अपील कर सकेंगे। साथ ही अब ट्विटर अकाउंट तभी सस्पेंड किया जाएगा, जब आप लगातार ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करेंगे यानी किसी वर्ग के प्रति हिंसा को बढ़ावा देने या गैर कानूनी कंटेंट शेयर करने पर।

इस पॉलिसी के तहत पहले ट्विटर आपको ऐसे कंटेंट को डिलीट करने के लिए (Twitter Account Restoration Form) मैसेज करेगा। यदि आप ऐसे भड़काऊ कंटेंट को डिलीट नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा। वहीं यदि पोस्ट डिलीट करते हैं सस्पेंशन से बच जाएंगे। अकाउंट सस्पेंड होने पर आप नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से रिस्टोर के लिए अपील कर सकते हैं। साथ इस तरह आप अपना अकाउंट रिस्टोर कर सकते हैं।

Restore Suspened Twitter Account, ऐसे करें अपना ट्विटर अकाउंट रिस्टोर

  1. सबसे पहले Twitter.com/Login पर जाएं।
  2. यहां आपकी स्क्रीन पर लॉगइन ओपन हो जाएगा।
  3. अपना ईमेल आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. यहां आपको अकाउंट लॉक किए जाने का नोटिफिकेशन शो होगा।
  5. स्क्रीन की दाईं ओर Tap On Start पर क्लिक करें।
  6. यहां पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
  7. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगी।
  8. 30 सेकेंड के भीतर अपना ओटीपी दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  9. आपका अकाउंट पुन: सक्रिय हो जाएगा।

वहीं यदि आपका अकाउंट इसके बावजूद री स्टोर नहीं होता है, तो आप किसी दूसरे अकाउंट से अपने अकाउंट के साथ ट्विटर को टैक करते हुए री-स्टोर का अपील कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे अकाउंट एक्टिव होते ही गैरकानूनी या भड़काऊ पोस्ट तुरंत डिलीट कर दें। यदि आप ट्विटर पर किसी भी प्रकार के अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हैं या फिर गैरकानूनी या भड़काऊ पोस्ट करते हैं तो आपका अकाउंट तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article