यूटिलिटी

Medicine ATM: इस एटीएम से नोट की जगह निकलेंगी दवाइयां, बस एक स्वाइप पर...

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 31, 2023, 04:41 PM IST

Medicine ATM: अब लोगों को दवाइयां लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें बस एटीएम तक जाना होगा और एक स्वाइप पर दवा एटीएम मशीन से बाहर आ जाएगी।

Medicine ATM: टेक्नोलॉजी के इस युग में सब कुछ डिजिटल हो रहा है। इस डिजिटल युग में दवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी तो काफी पहले शुरू हो चुकी है और अब दवाएं एटीएम से मिलने वाली हैं। अब लोगों को दवाइयां लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें बस एटीएम तक जाना होगा और एक स्वाइप पर दवा एटीएम मशीन से बाहर आ जाएगी। एटीएम का नाम आते ही नोट की तस्वीर दिमाग में आती है लेकिन यह एटीएम कमाल का है। इसमें कार्ड डालकर दवाई का नाम सलेक्ट करना है। इसे कम उम्र के छात्रों ने बनाया है। गुजरात के पालनपुर के विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा बनाया गया ये प्रोजेक्ट काफी पसंद किया गया। इस एटीएम को निशांत पांचाल , यश पटेल, आदिक्य ठक्कर, अनय जोशी ने बनाया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article