लीगल नोटिस मिल जाए तो घबराएं नहीं! इन बातों का रखें ध्यान और भूलकर भी न करें ये काम

How to Respond to a Legal Notice: कई बार किसी व्यक्ति को लीगल नोटिस मिल जाता है ऐसे में घबराहट होना स्वाभाविक है। ऐसे में डरने के बजाय कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।

How to Respond to a Legal Notice: कई बार किसी व्यक्ति को बैंक, कंपनी, मकान मालिक, ग्राहक, नियोक्ता या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कानूनी नोटिस (Legal Notice) मिल जाता है। नोटिस मिलते ही लोग अक्सर घबरा जाते हैं और समझ नहीं पाते कि आगे क्या करना चाहिए। कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ बिना सलाह लिए जल्दबाजी में जवाब दे देते हैं। दोनों ही स्थितियां नुकसानदायक हो सकती हैं। लीगल नोटिस मिल जाए तो ऐसी स्थिति में क्या किया जाना चाहिए, आपको यही बताने जा रहे हैं-

How to Respond to a Legal Notice

How to Respond to a Legal Notice (AI Generated Image)

घबराएं नहीं शांत रहें

सबसे पहले तो यही समझें कि कानूनी नोटिस मिलने का मतलब यह नहीं है कि आपके खिलाफ कोर्ट का फैसला हो चुका है। यह आमतौर पर किसी विवाद को अदालत में ले जाने से पहले दूसरी पार्टी द्वारा भेजी गई औपचारिक सूचना होती है, जिसमें अपनी शिकायत और मांग बताई जाती है।

End of Feed