भारत में हर रोज हजारों ट्रेन चलती हैं और करोड़ों लोग सफर करते हैं। पहले टिकट काउंटर से टिकटों की बुकिंग अधिक होती थी लेकिन अब अधिकतर लोग IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करते हैं लेकिन कई बार अकाउंट डीटेल भूल जाने के कारण परेशानी होने लगती है।
IRCTC का अकाउंट रिसेट कैसे करें, सिर्फ 5 मिनट लगेंगे
अगर आप अपना IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं या अकाउंट में लॉगिन करने में परेशानी आ रही है, तो आप इसे आसानी से रिसेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की जरूरत होगी।
IRCTC पासवर्ड रिसेट करने का तरीका
- सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें।
- लॉगिन पेज पर जाकर "Forgot Password" विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना IRCTC User ID दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर वेरिफिकेशन के लिए OTP भेजा जाएगा।
- OTP डालने के बाद आप नया पासवर्ड बना सकते हैं।
- नया पासवर्ड सेव करने के बाद नए पासवर्ड से IRCTC अकाउंट में लॉगिन करें।
अगर User ID भूल गए हैं तो क्या करें?
अगर आपको अपना IRCTC User ID याद नहीं है तो लॉगिन पेज पर Forgot User ID विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से User ID रिकवर की जा सकती है।
मोबाइल नंबर या ईमेल बदल गया है तो?
अगर आपके IRCTC अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अब इस्तेमाल में नहीं है, तो पासवर्ड रिसेट करने में परेशानी आ सकती है। ऐसे में आपको IRCTC ग्राहक सेवा से संपर्क करना पड़ सकता है या अकाउंट डिटेल अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
मजबूत पासवर्ड रखें
IRCTC अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा पासवर्ड रखें जिसमें बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर शामिल हों। साथ ही अपना पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।
