यूटिलिटी

Sim Port: मोबाइल नंबर को पोर्ट करने का तरीका, कितना लगेगा पैसा, जानें सभी प्रोसेस

Mobile Number Portability: मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए आपका नंबर 90 दिनों तक सक्रिय होना चाहिए, और उस पर कोई बकाया राशि नहीं होनी चाहिए (पोस्टपेड यूजर्स के लिए)। प्रोसेस शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

Image

Mobile Number Portability

Mobile Number Portability: भारत में अपने मोबाइल नंबर को पोर्ट करने के लिए आपको अपना फोन नंबर एक सर्विस प्रोवाइडर्स से दूसरे सर्वस प्रोवाइडर्स को ट्रांसफर करना होता है, जबकि आपका नंबर वही रहता है। यानी आप बिना अपना मोबाइल नंबर बदले ही सिम की कंपनी को बदल सकते हैं। आसान भाषा में कहें तो आप जियो से एयरटेल या एयरटेल के जियो या अन्य टेलीकॉम कंपनी में अपना नंबर बदल सकते हैं। यह प्रोसेस मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) सिस्टम द्वारा कंट्रोल की जाती है। यहां हम MNP से संबंधित सभी जानकारी दे रहे हैं।

कितनी लगती है फीस

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के लेटेस्ट नियमों के अनुसार, भारत में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) की कीमत 4 रुपये से 6 रुपये प्रति पोर्टिंग रिक्वेस्ट तय की गई है। यानी हर बार MNP के लिए आपको 4 से 6 रुपये चुकाने होते हैं।

अपने नंबर को कैसे करें पोर्ट

UPC कोड जनरेट करें- पोर्ट <अपना मोबाइल नंबर> के फॉर्मेट में 1900 पर एक SMS भेजें। इसके बाद आपको एक UPC नंबर मिलेगा। यह नंबर 4 दिनों के लिए वैध होता है।

नए सर्विस प्रोवाइड पर जाए- आप आप जिस भी कंपनी में अपना नंबर चाहते हैं, उसके स्टोर या अधिकृत रिटेलर पर जाएं। एक वैध पहचान प्रमाण (जैसे, आधार कार्ड या पैन कार्ड), एक पासपोर्ट साइज फोटो और UPC कोड साथ रखें।

पोर्टिंग रिक्वेस्ट सबमिट करें- यहां आपको ग्राहक आवेदन फॉर्म (CAF) भरना है और अपना UPC सबमिट करना है। अब नई कंपनी का कोई एक प्लान चुने और पोर्टिंग फीस का भुगतान करें, आमतौर पर 4 या 6 (ऑफर के दौरान यह अलग हो सकती है। या फ्री भी हो सकती है) का भुगतान करना पड़ सकता है।

एक्टिवेशन- पोर्टिंग में इंट्रा-सर्किल (एक ही राज्य) के लिए 2 कार्य दिवस और इंटर-सर्किल रिक्वेस्ट के लिए 4 कार्य दिवस लगते हैं। प्रोसेस पूरी होने पर आपका वर्तमान सिम इनएक्टिव हो जाएगा और नया सिम एक्टिव हो जाता है।

MNP से संबंधित जरूरी बात

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए आपका नंबर 90 दिनों तक सक्रिय होना चाहिए, और उस पर कोई बकाया राशि नहीं होनी चाहिए (पोस्टपेड यूजर्स के लिए)। प्रोसेस शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article