UPI से RuPay Credit Card कैसे लिंक करें, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारत में आज अधिकतर पेमेंट UPI ऐप्स से ही हो रहे हैं। अधिकतर लोगों के पास RuPay Credit Card भी है जिन्हें वे यूपीआई से लिंक करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं...

भारत में UPI पेमेंट सिस्टम पहले केवल डेबिट कार्ड और बैंक अकाउंट तक सीमित था, लेकिन अब RuPay Credit Card के साथ इसकी सुविधा और भी आसान हो गई है। अब यूजर्स QR Code स्कैन करके सीधे अपने RuPay Credit Card से पेमेंट कर सकते हैं। खास बात यह है कि ऐसे ट्रांजैक्शन पर यूजर्स को वही रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जो सामान्य कार्ड स्वाइप पर मिलते हैं। एक बार कार्ड लिंक हो जाने के बाद बार-बार सेटअप करने की जरूरत नहीं पड़ती।

How to Link Your RuPay Credit Card to UPI

RuPay Credit Card को UPI से कैसे लिंक करें

लिंक करने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

RuPay Credit Card को UPI एप्स से लिंक करने से पहले कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। सबसे पहले आपका क्रेडिट कार्ड पूरी तरह एक्टिव होना चाहिए। यह एक्टिवेशन ATM, मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। ध्यान रखें कि केवल RuPay Credit Card ही UPI से लिंक किए जा सकते हैं, अन्य नेटवर्क के क्रेडिट कार्ड फिलहाल इस सुविधा के लिए योग्य नहीं हैं।

End of Feed