यूटिलिटी

CIBIL स्कोर कमजोर है? जानें इसे सुधारने के 5 आसान और असरदार तरीके

How to improve CIBIl score: आपको एक ही समय पर कई लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई नहीं करना चाहिए। जब भी आप नया लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, बैंक आपकी सिबिल रिपोर्ट को चेक करता है जिसे हार्ड इंक्वायरी (Hard Inquiry) कहते हैं। यहां हम सिबिल स्कोर ठीक करने के ऐसे ही 5 शानदार तरीके बता रहे हैं।

Image

यदि आप अपने लोन की EMI या क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुकाते हैं, तो यह आपकी सिबिल (CIBIL) स्कोर पर सीधा असर डालता है। (फोटो साभार-istock)

How to improve CIBIl score: अगर आपका CIBIL स्कोर कम है और आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए बार-बार रिजेक्ट हो रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने CIBIL स्कोर को तेजी से सुधार सकते हैं।

1. समय पर EMI और क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करें

यदि आप अपने लोन की EMI या क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुकाते हैं, तो यह आपकी सिबिल (CIBIL) स्कोर पर सीधा असर डालता है। सिर्फ एक बार भुगतान में देरी भी आपके स्कोर को काफी हद तक गिरा सकती है।

  • ऑटो-डेबिट सेट करें: जिससे पैसा अपने आप कट जाए और भूलने की चिंता न रहे।
  • रिमाइंडर लगाएं: बिल या EMI की तारीख से कुछ दिन पहले अपने मोबाइल या कैलेंडर में अलार्म या रिमाइंडर लगा लें।

2. क्रेडिट लिमिट का 30% से ज्यादा इस्तेमाल न करें

क्रेडिट बिल पेमेंट में चिंता से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आपके पास जितनी क्रेडिट लिमिट है, उसका 30% से ज्यादा खर्च न करें। 30% से ज्यादा इस्तेमाल करना आपके फाइनेंशियल स्ट्रेस को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी लिमिट ₹1 लाख है, तो महीने में ₹30,000 से ज्यादा खर्च करने से बचें। क्योंकि कम क्रेडिट उपयोग (Credit Utilization Ratio) सिबिल स्कोर को पॉजिटिव इशारा देता है। वहीं क्रेडिट कार्ड का बैलेंस ज्यादा होने से स्कोर पर नेगेटिव असर पड़ता है।

3. एक साथ कई लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन न करें

आपको एक ही समय पर कई लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई नहीं करना चाहिए। जब भी आप नया लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, बैंक आपकी सिबिल रिपोर्ट को चेक करता है जिसे हार्ड इंक्वायरी (Hard Inquiry) कहते हैं। अगर आप एक साथ कई जगह अप्लाई करते हैं, तो बहुत सारी हार्ड इंक्वायरी हो जाती हैं, जिससे सिबिल स्कोर नीचे जा सकता है। जरूरत पड़ने पर ही नया लोन या कार्ड अप्लाई करें, सिर्फ ऑफर देखकर बार-बार आवेदन न करें।

4. नियमित रूप से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें

कई बार बैंक या वित्तीय संस्थाओं से डेटा गलत भी अपलोड हो जाता है:

  • पुराने लोन दिखते रहते हैं जो बंद हो चुके हैं।
  • किसी और के पैन से लिंक हो जाना।
  • गलत बकाया राशि दर्ज होना।

इसलिए:

  • हर 3-6 महीने में अपनी CIBIL रिपोर्ट चेक करें।
  • अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत CIBIL की वेबसाइट पर जाकर सुधार (Dispute) दर्ज करें।

5. क्रेडिट का संतुलित उपयोग करें (Healthy Mix of Credit)

सिर्फ एक ही तरह का लोन जैसे कि पर्सनल लोन या सिर्फ क्रेडिट कार्ड यूज करना स्कोर के लिए सही नहीं माना जाता।

बेहतर है कि आपके पास सिक्योर्ड (जैसे होम लोन, कार लोन) और अनसिक्योर्ड (पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड) दोनों तरह के क्रेडिट हों।

इससे क्रेडिट ब्यूरो को यह संकेत मिलता है कि आप अलग-अलग तरह की वित्तीय जिम्मेदारियों को संभाल सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article