किसानों को इस योजना के तहत हर किस्स में 2000 रुपये की राशि मिलती है, जो उनके बैंक अकाउंट में सीधे जारी होती है। यानी 6000 रुपये की यह राशि साल में तीन बार ₹2,000-₹2,000 की किस्तों में दी जाती है। (फोटो सोर्स-istock)
अब तक सरकार 19 किस्तें जारी कर चुकी है, और अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि 20वीं किस्त कब तक जारी की जाएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी तारीख घोषित की जा सकती है। (फोटो सोर्स-istock)
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने PM-KISAN अकाउंट की स्थिति, आधार लिंकिंग, और बैंक डिटेल्स को समय-समय पर चेक करते रहें ताकि किस्त मिलने में कोई रुकावट न आए। इसके अलावा किसानों को KYC और लिंकिंग वाले काम सबसे पहले निपटा लेना चाहिए। ताकि किस्त मिलने में कोई रुकावट न हो। (फोटो सोर्स-istock)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी दौरे पर रहेंगे, जहां वे गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्यवासियों को कई योजनाओं की सौगात देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी मंच से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी किसानों के अकाउंट में जारी की जा सकती है। (फोटो सोर्स-istock)
हालांकि सरकार ने किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि 20वीं किस्त 18 जुलाई को जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के अकाउंट में यह किस्त ट्रांसफर करेंगे। (फोटो सोर्स-istock)