यूटिलिटी

फ्री में बनवाएं अपना हेल्थ आईडी कार्ड, पूरा मेडिकल इतिहास रहेगा मोबाइल में!

ABHA card: आभा हेल्थ आईडी एक 14 अंकों की यूनिक डिजिटल आईडी है, जिसे भारत सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शुरू किया है। इसका उद्देश्य नागरिकों की सभी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को एक स्थान पर डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना और इलाज करवाने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

Image

आभा हेल्थ आईडी एक 14 अंकों की यूनिक डिजिटल आईडी है।

ABHA card: डिजिटल इंडिया पहल के तहत देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए भारत सरकार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) चला रही है। इस मिशन के तहत नागरिक अब बिल्कुल मुफ्त में अपना डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड (ABHA) बना सकते हैं। इससे न सिर्फ इलाज की प्रक्रिया आसान होती है, बल्कि मरीज का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड भी सुरक्षित और एक जगह उपलब्ध रहता है। आइए जानते हैं ABHA कार्ड के फायदे, बनाने की प्रक्रिया और इससे जुड़े जरूरी निर्देश।

ABHA card: क्या है आभा कार्ड ?

आभा हेल्थ आईडी एक 14 अंकों की यूनिक डिजिटल आईडी है, जिसे भारत सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शुरू किया है। इसका उद्देश्य नागरिकों की सभी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को एक स्थान पर डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना और इलाज करवाने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

ABHA डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के फायदे

  • डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड: मरीज का पूरा मेडिकल इतिहास (जैसे, इलाज, दवाइयाँ, रिपोर्ट्स, डिस्चार्ज विवरण) एक ही जगह पर डिजिटल रूप से संग्रहित रहेगा।
  • पेपरलेस इलाज: अस्पताल या डॉक्टर के पास इलाज के दौरान फिजिकल डाक्युमेंट्स या रिपोर्ट्स ले जाने की जरूरत नहीं, केवल ABHA आईडी से सारा डेटा उपलब्ध हो जाएगा।
  • सुरक्षित डेटा: आपकी अनुमति के बाद ही किसी डॉक्टर या अस्पताल को डेटा शेयर होता है। कोई भी आपकी अनुमति के बिना रिकॉर्ड नहीं देख सकता।
  • ऑनलाइन उपचार और बीमा: टेलीमेडिसिन, ई-फार्मेसी और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं व बीमा सेवाओं का लाभ सीधा मिलेगा।
  • हर जगह इलाज संभव: देशभर में किसी भी पंजीकृत डॉक्टर या अस्पताल में इलाज के लिए रिपोर्ट और इलाज का इतिहास देखा जा सकता है।
  • चाइल्ड ABHA: माता-पिता अपने बच्चों का भी डिजिटल हेल्थ खाता बना सकते हैं।

कहां और कैसे बनाएं डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड (ABHA)

ऑनलाइन तरीका

  • ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं: healthid.ndhm.gov.in या ABHA मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • Create ABHA Number विकल्प चुनें।
  • पहचान डॉक्यूमेंट: आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक को चुनें।
  • आधार या DL नंबर दर्ज करें और OTP द्वारा वेरिफाई करें।
  • नाम, जन्म तिथि, पता जैसी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • अब आखिर में सबमिट करें।
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका 14 अंकों का ABHA नंबर जनरेट हो जाएगा।
  • उसे डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते हैं।

ऑफलाइन तरीका

  • नजदीकी सरकारी या निजी अस्पताल, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, वेलनेस सेंटर या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
  • वेरीफाई डॉक्युमेंट्स (जैसे आधार कार्ड) साथ ले जाएं और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • आपका हेल्थ आईडी कार्ड फ्री में वहीं बन जाएगा।

कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स मांगें जाएंगे?

  • आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस (कोई एक)
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना आवश्यक)
  • पर्सनल डिटेल्स: नाम, जन्म तिथि, पता आदि
ABHA डिजिटल हेल्थ आईडी से जुड़े जरूरी सवाल
सवालजवाब
क्या ABHA कार्ड मुफ्त है?हां, यह पूरी तरह फ्री है।
क्या किसी उम्र का व्यक्ति बनवा सकता है?हां, सभी उम्र के नागरिक बना सकते हैं।
क्या डेटा सुरक्षित रहता है?पूरी तरह सुरक्षित, आपकी अनुमति के बिना कोई एक्सेस नहीं।
अगर मोबाइल नंबर नहीं है तो?ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सेंटर पर जाकर भी बनवा सकते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है।
  • सभी जानकारी सही भरें, गलत जानकारी से कार्ड अमान्य हो सकता है।
  • कभी भी अपनी ABHA आईडी या OTP किसी अनजान को न दें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article