15 अगस्त से पहले भी मिल सकता है 3000 रुपये वाला फास्टैग पास, जानें पूरा तरीका और फायदे

एक बार 3000 रुपये का पास लेने पर पूरे साल NHAI के तहत आने वाले हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान अलग से टोल चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें आप 200 बार टोल पार कर सकते हैं।

3000 rs Annual FASTag Pass: देशभर में 15 अगस्त से एनुअल फास्टैग पास लागू हो रहा है, जिससे हाईवे यात्रा और आसान हो जाएगी। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप इसे 15 अगस्त से पहले भी खरीद सकते हैं। एनुअल पास लेने के बाद पूरे साल टोल प्लाजा पर बार-बार भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे समय और पैसा दोनों बचेंगे।

FASTag

एनुअल फास्टैग पास एक साल के लिए टोल टैक्स भुगतान का समाधान है।

क्या है एनुअल फास्टैग पास?

एनुअल फास्टैग पास एक साल के लिए टोल टैक्स भुगतान का समाधान है। इसके तहत एक बार 3000 रुपये का पास लेने पर पूरे साल NHAI के तहत आने वाले हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान अलग से टोल चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें आप 200 बार टोल पार कर सकते हैं। यानी 15 रुपये प्रति टोल के हिसाब से खर्च आएगा। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो नियमित तौर पर हाईवे पर यात्रा करते हैं।

End of Feed