यदि आप भी हर रोज Grok का इस्तेमाल करते हैं और Grok आपका फेवरेट एआई टूल है तो आपके लिए एक बुरी खबर है। एलन मस्क ने Grok एआई को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है जो ग्रोक के यूजर्स को निराश कर सकता है। आपको तो मालूम ही है कि एलन मस्क का ध्यान हमेशा से कमाई पर ही रहा है और अब एलन मस्क Grok से भी पैसे कमाना चाहते हैं, इसके लिए वे Grok चैट में विज्ञापन दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।
खुद एलन मस्क ने दी जानकारी
X के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में एक Spaces चर्चा के दौरान विज्ञापनदाताओं से बातचीत में खुलासा किया कि कंपनी अब AI चैटबॉट Grok की क्षमताओं का वाणिज्यिक लाभ उठाने की तैयारी में है। मस्क ने बताया कि अब Grok के जवाबों और सुझावों के साथ यूजर्स को विज्ञापन दिखाए जाएंगे, जिससे कंपनी महंगे GPU का खर्च उठा सके जो Grok को चलाने में इस्तेमाल हो रहे हैं।
xAI अब कमाई की दिशा में करेगा काम
मस्क ने कहा कि अब तक X की पेरेंट कंपनी xAI केवल AI चैटबॉट Grok को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही थी, लेकिन अब उसका फोकस राजस्व कमाने की दिशा में होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जब यूजर AI से कोई खास सवाल पूछेगा, तो जवाबों के साथ विज्ञापन सुझाव के रूप में दिख सकते हैं। हालांकि उन्होंने अपनी पूरी रणनीति की जानकारी नहीं दी।
Grok Imagine टूल का लॉन्च
मस्क ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अब कंपनी ने Grok Imagine नामक AI इमेज और वीडियो जेनरेशन टूल भी लॉन्च किया है। यह नया टूल फिलहाल अमेरिका में मुफ्त उपलब्ध है और इसे App Store और Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। यह टूल Grok ऐप में जोड़ा गया है।
