Aadhaar खो गया और मोबाइल नंबर भी लिंक नहीं? Free में ऐसे पता करें अपना आधार नंबर

आधार कार्ड भारत में रह रहे लोगों के लिए पहचान का सबसे बड़ा दस्तावेज है। लेकिन समस्या तब होती है जब आधार कार्ड खो जाए और उसे डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर भी लिंक न हो।

How to Find Your Lost Aadhaar Number : भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) उनकी पहचान को सत्यापित करने वाला एक जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट है। घर से बाहर निकलने के साथ ही, हर दूसरे काम में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में क्या हो जब पहचान को सत्यापित करने वाला यह डॉक्यूमेंट ही कहीं खो जाए। मुश्किल तो तब खड़ी होती है जब आधार नंबर भी याद न हो और आधार मोबाइल नंबर से भी लिंक्ड न हो। तो क्या ऐसी स्थिति में आधार दोबारा नहीं पाया जा सकता है? अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। UIDAI की ओर से आधार कार्ड धारकों को आधार नंबर खो जाने या भूल जाने की स्थिति में भी उसे वापस पाने के कई विकल्प दिए जाते हैं। भले ही आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आधार से लिंक न हो।

Aadhaar

Aadhaar Card (Photo: X handle/@UIDAI)


खोया हुआ आधार ऐसे मिलेगा वापस

आधार एनरोलमेंट सेंटर

आप अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर “Print Aadhaar” सेवा की मदद से अपना आधार नंबर प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपका आधार नंबर खो गया है और मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आपको खुद आधार सेंटर पर जाना होगा, जहां आपसे नाम, लिंग, जिला या पिन कोड जैसी जरूरी जानकारी मांगी जाएगी (जैसा आधार में दर्ज है)। अगर एक से ज्यादा रिकॉर्ड सामने आते हैं, तो जन्म वर्ष, C/O या राज्य जैसी अतिरिक्त जानकारी भी देनी पड़ सकती है। इसके बाद आपकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) किया जाएगा। सभी जानकारी सही मिलने पर ऑपरेटर आपको e-Aadhaar का प्रिंटआउट दे देगा, जिसके लिए अधिकतम 30 रुपये तक का शुल्क लिया जा सकता है।

End of Feed