आपके कमरे के लिए कौन सा AC है सही, इस तरह करें पता

AC खरीदते समय वैसे तो हमें बहुत से सवालों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इनमें सबसे बड़ा सवाल साइज का होता है। कितने बड़े कमरे के लिए कौन सा AC सही रहेगा यह सवाल अक्सर लोगों का दिमा घुमा देता है। AC की कूलिंग क्षमता को BTU में मापा जाता है। अगर आप अपने कमरे के हिसाब से AC का सही साइज नहीं चुनते हैं तो न सिर्फ आप बेफिजूल खर्चा करते हैं, बल्कि ज्यादा बड़े AC की वजह से आपका बिजली बिल भी ज्यादा आता है।

Perfect AC For Room Size: भीषण गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप अपने कमरे के लिए AC खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काफी काम की हो सकती है। AC का साइज आपके कमरे के साइज पर निर्भर करता है। AC की कूलिंग क्षमता को BTU में मापा जाता है। अगर आप अपने कमरे के लिए ज्यादा बड़ा AC चुनते हैं तो आप न सिर्फ फिजूलखर्ची करते हैं, बल्कि ज्यादा बड़े AC की वजह से आपका बिजली बिल भी ज्यादा आता है। आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने कमरे के लिए सही साइज का AC कैसे चुन सकते हैं?

Perfect AC For Room Size

आपके कमरे के लिए कौन सा AC है सही, इस तरह करें पता

किन बातों पर निर्भर करता है AC का साइज?

AC का साइज आपके कमरे के साइज पर तो निर्भर होता ही है, साथ ही यह कुछ अन्य बातों पर भी निर्भर होता है। उदाहरण के लिए अगर कमरा ग्राउंड फ्लोर पर है तो आपको कम कूलिंग चाहिए होगी, जबकि अगर कमरा टॉप फ्लोर पर है तो आपको ज्यादा कूलिंग की जरूरत पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि धूप की वजह से आपका कमरा ज्यादा गर्म होगा और कमरे में मौजूद गर्मी को निकालने के लिए आपको ज्यादा कूलिंग क्षमता वाला AC चाहिए होगा। ठीक इसी तरह आपके कमरे में कितनी खिड़कियां हैं और वेंटिलेशन कैसा है, यह भी तय करेगा कि आपको कितनी कूलिंग चाहिए। इसी तरह कमरे में कितने लोग हैं, इससे भी AC की कूलिंग क्षमता निर्धारित होती है। लोग ज्यादा होने पर कूलिंग ज्यादा चाहिए होती है और लोग कम होने पर कम कूलिंग से भी काम चल जाता है।

End of Feed