How to find lost Aadhaar details: आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज हर व्यक्ति के लिए एक जरूरी पहचान पत्र बन चुका है। बैंकिंग, सिम कार्ड, सरकारी योजनाओं और अन्य सेवाओं के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आप अपना आधार नंबर (Aadhaar Number) भूल गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
ऑनलाइन ऐसे पता करें अपना आधार नंबर
अगर आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी आधार से जुड़ा हुआ है, तो आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से अपना आधार नंबर फिर से प्राप्त कर सकते हैं।
- UIDAI की वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाएं।
- "My Aadhaar" सेक्शन में "Retrieve Lost or Forgotten EID/UID" ऑप्शन चुनें।
- अपना नाम, पिन कोड और सिक्योरिटी कैप्चा दर्ज करें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे दर्ज करें।
- SMS या ईमेल के जरिए आपका आधार नंबर मिल जाएगा।
mAadhaar ऐप से भी जान सकते हैं आधार नंबर
- UIDAI का आधिकारिक mAadhaar ऐप भी आपको आधार नंबर देखने की सुविधा देता है।
- गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या एप्पल एप स्टोर (Apple App Store) से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद आप अपने आधार नंबर को ऐप में देख सकते हैं।
आधार सेवा केंद्र से ऑफलाइन जानकारी प्राप्त करें
अगर आप ऑनलाइन आधार नंबर नहीं निकाल पा रहे हैं, तो आधार सेवा केंद्र जाकर भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं। अपने साथ पैन कार्ड, वोटर आईडी या कोई अन्य वैध पहचान पत्र लेकर जाएं। आधार केंद्र के कर्मचारी आपकी जानकारी वेरिफाई करने के बाद आपका आधार नंबर उपलब्ध कराएंगे।
