टेक एंड गैजेट्स

फरवरी में लॉन्च होंगे ये 5 दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन, Vivo से iQOO तक लिस्ट में शामिल

Upcoming Phone in February 2025: फरवरी में Vivo, iQOO, Samsung और realme जैसी कंपनियां अपने नए और किफायती स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही हैं। इस लिस्ट में Vivo V50, iQOO Neo 10R, Tecno Pova 7 Series, Nothing Phone (3a), Realme Neo7 जैसे फोन शामिल हैं।

Image

Upcoming Phone in February 2025

Upcoming Phone in February 2025: जनवरी में OnePlus 13 और Galaxy S25 Ultra जैसे फ्लैगशिप फोन की भारत में एंट्री हो गई है। अब फरवरी 2025 मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए खास होने वाला है। इस महीने Vivo, iQOO, Samsung और realme जैसी कंपनियां अपने नए और किफायती स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही हैं। आइए जानते हैं उन 5 शानदार स्मार्टफोन्स के बारे में जो फरवरी में भारत में धूम मचाने वाले हैं।

Vivo V50: दमदार कैमरा और शानदार लुक

vivo V50 को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। यह फोन Zeiss लैंस के साथ भारत में एंट्री करेगा। फोन में 50 MP का हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा और डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, Android 15 पर आधारित FunTouchOS 15 मिल सकता है।

iQOO Neo 10R: गेमिंग लवर्स के लिए परफेक्ट

iQOO का Neo 10R एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन होगा। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा फोन में 6.78 इंच 144Hz डिस्प्ले और 6,400mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W या 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Tecno Pova 7 Series: LED लाइटिंग के साथ

Tecno अपनी Pova 7 सीरीज में नया इनोवेशन लेकर आ रहा है। इस फोन की खासियत होगी कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ LED लाइटिंग। फोन में AI बेस्ड कैमरा और दमदार फीचर्स मिल सकते हैं, जो इसे खास बनाएंगे।

Nothing Phone (3a): टेलीफोटो कैमरा बनाएगा इसे खास

Nothing का अगला फोन Phone (3a) और Phone (3a) Plus के रूप में 4 मार्च को लॉन्च होगा। इन फोनों में पहली बार टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेगा। साथ ही, इनमें NothingOS 3 और Glyph लाइटिंग भी हो सकती है। फोन की अन्य जानकारी जल्द ही सामने आ सकती हैं।

Realme Neo7 – तगड़ा स्टोरेज और परफॉर्मेंस

Realme Neo7 को Mediatek Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिल सकता है। फोन Android 15 पर आधारित realmeUI 6 के साथ आएगा और इसे खासतौर पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article