How to Download Voter List: घर बैठे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं वोटर लिस्ट, जानें-सबसे आसान तरीका

How to Download Voter List: वोट डालने के लिए वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है। अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप वोट नहीं डाल पाएंगे। मतदाता सूची समय-समय पर बदलती रहती है। आप आसानी इसकी जांच ऑनलाइन कर सकते है। जानिए क्या है प्रोसेस।

How to Download Voter List: देश में लोकसभा चुनाव के रंग में रंग गया है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। देश के करोड़ों मतदाता इस आम चुनाव में अपने अहम वोट के जरिए अपने सांसद को चुनकर संसद भेजेंगे। देश में 18 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को वोट डालने का अधिकार है। लेकिन वोट डालने के लिए वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है। अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप वोट नहीं डाल पाएंगे। इसलिए मतदान की तारीख से पहले ही वोटर लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर लीजिए। ये काम आप ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे वोटर लिस्ट डाउनलोड कर उसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Voter list

बदलती रहती है लिस्ट

मतदाता सूची समय-समय पर बदलती रहती है। कई बार ऐसा हुआ है कि कई कारणों से कुछ नाम सूची से गायब हो गए या हटा दिए गए। इसलिए यह चेक करना जरूरी है कि चुनाव से पहले आपका नाम सूची में है या नहीं। आप आसानी इसकी जांच ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ईपीआईसी नंबर, नाम, आयु, जन्म तिथि, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की जरूरत पड़ेगी।

End of Feed