Paytm FASTag: कैसे डीएक्टिवेट करें पेटीएम फास्टैग, क्या इसे कर सकते हैं ट्रांसफर?

Paytm FASTag: आप 15 मार्च, 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किए गए FASTag को रिचार्ज या टॉप-अप नहीं कर सकते। असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च, 2024 से पहले किसी अन्य बैंक द्वारा जारी किया गया नया FASTag खरीद लें। ध्यान रखें क्रेडिट बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है।

Paytm FASTag: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की सहायक कंपनी भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी (IHMCL) ने सर्विस लेवल तय नियमों का अनुपालन नहीं करने के चलते पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को नए फास्टैग जारी करने से रोक दिया है। मौजूदा समय में FASTag जारी करने की सूची में 32 बैंक हैं। NHAI यूजर्स को इन बैंकों से ही FASTag प्राप्त करने की सलाह देती है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने PPBL के लिए समय सीमा 29 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है।

How to deactivate Paytm FASTag

Paytm फास्टैग का क्या होगा

सबसे पहले जान लेते हैं कि जिस फास्टैग को पेटीएम पेमेंट बैंक ने जारी किया है उसका क्या होगा। अगर आपके पास Paytm पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किया गया FASTag है, तो आप 15 मार्च 2024 के बाद टोल भुगतान के लिए इसका उपयोग जारी रख सकते हैं।

End of Feed