कभी इस्तेमाल किया है ट्रेन का ये कोटा, आसानी से मिल जाती है कंफर्म सीट!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 05:49 PM IST

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्कों में से एक है। यह हर दिन 2 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करता है। भारतीय रेलवे की तत्काल आरक्षण योजना को 1997 में शॉर्ट नोटिस पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेईमान तत्वों और दलालों से बचाने के लिए शुरू किया गया था।

भारत में अगर त्योहारी सीजन में ट्रेन से यात्रा करनी हो तो कई महीने पहले टिकट कटवानी पड़ती है। कई रूट पर तो सालों भर टिकट वेटिंग में ही नजर आती है। ऐसे में कई ऐसे तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप कंफर्म टिकट पा सकते हैं। भारतीय रेलवे में ऐसे कई कोटे हैं जिसके सहारे आसानी से कंफर्म टिकट मिल जाती है।

train quota

ट्रेन में ऐसे पाएं कंफर्म टिकट (प्रतीकात्मक फोटो @Pixabay)

भारतीय रेलवे में कुल 19 प्रकार के कोटे होते हैं। जिसके जरिए टिकट काटे जाते हैं, सबसे ज्यादा लोग जनरल कोटे और तत्काल कोटे में टिकट कटवाते हैं। इसके अलावा वीआईपी कोटा, लेडीज कोटा, सीनियर सिटिजन कोटा, युवा कोटा समेत कई ऐसे रास्ते हैं, जिसके सहारे आप आसानी से कंफर्म टिकट पा सकते हैं।

End of Feed