यूटिलिटी

प्लॉट की रजिस्ट्री कैसे चेक करें? यहां जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

अगर आप प्लॉट खरीदने जा रहे हैं तो उसकी रजिस्ट्री और ओनरशिप की जांच करना सबसे जरूरी है। अब यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है क्योंकि ज्यादातर राज्य सरकारों ने जमीन और संपत्ति की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। यानी अब प्लॉट की रजिस्ट्री चेक करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। ऑनलाइन पोर्टल पर कुछ स्टेप्स में आप पूरी जानकारी निकाल सकते हैं।

Image

अब प्लॉट की रजिस्ट्री चेक करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। (image-Canva)

How to Check Plot Registry Online: अगर आप कोई प्लॉट खरीदने जा रहे हैं तो सबसे जरूरी है उसकी रजिस्ट्री और ओनरशिप चेक करना। अब यह काम आसान हो गया है क्योंकि ज्यादातर राज्य सरकारों ने जमीन और संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। सिर्फ कुछ क्लिक में आप प्लॉट की रजिस्ट्री, मालिक का नाम और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं।

राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट पर करें विजिट

हर राज्य का अपना राजस्व विभाग या भूमि रिकॉर्ड पोर्टल होता है। जैसे उत्तर प्रदेश में भूलेख (upbhulekh.gov.in), मध्यप्रदेश में mpbhulekh.gov.in और बिहार में biharbhumi.bihar.gov.in। यहां जाकर आप जिले, तहसील और गांव का चयन करके रजिस्ट्री की जानकारी पा सकते हैं।

खसरा और खतौनी नंबर डालें

प्लॉट की डिटेल देखने के लिए आपको खसरा नंबर, खतौनी नंबर या गाटा नंबर डालना होता है। ये नंबर आपके दस्तावेज या विक्रेता से आसानी से मिल सकते हैं। जानकारी डालने के बाद पोर्टल पर तुरंत रजिस्ट्री और मालिक का नाम दिख जाएगा।

रजिस्ट्री कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प

ज्यादातर राज्यों में पोर्टल पर आपको रजिस्ट्री कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलता है। इसके लिए मामूली फीस ऑनलाइन पे करनी पड़ती है। इस कॉपी को आप प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और कानूनी जांच-पड़ताल के लिए भी काम आता है।

मोबाइल ऐप से भी उपलब्ध है सुविधा

कई राज्यों ने अपने भूमि रिकॉर्ड मोबाइल ऐप भी लॉन्च किए हैं। इनके जरिए स्मार्टफोन पर ही रजिस्ट्री और जमीन की डिटेल देखी जा सकती है। यह तरीका ज्यादा आसान और समय बचाने वाला है।

सावधानी क्यों जरूरी है?

प्लॉट खरीदने से पहले उसकी रजिस्ट्री और रिकॉर्ड चेक करना धोखाधड़ी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। इससे आप जान पाएंगे कि जमीन पर कोई विवाद तो नहीं और विक्रेता ही उसका असली मालिक है या नहीं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article