यूटिलिटी

घर के धीमे Wi-Fi से हैं परेशान? इन 5 सेटिंग्स से मिलेगी रॉकेट जैसी स्पीड

Faster WiFi tricks: Wi-Fi स्लो है तो हो सकता है सेटिंग्स ही गड़बड़ हों। कुछ मिनट का काम करके आप बिना एक्स्ट्रा खर्च किए इंटरनेट की स्पीड को तेज बना सकते हैं। यहां हम 5 शानदार तरीके बता रहे हैं। चलिए देखते हैं।

Image

कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप अपने इंटरनेट की स्पीड कई गुना बढ़ा सकते हैं। (image-Canva)

Faster WiFi tricks: अगर आपके घर का Wi-Fi धीमा हो गया है और स्ट्रीमिंग या ऑनलाइन काम बार-बार रुकता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप अपने इंटरनेट की स्पीड कई गुना बढ़ा सकते हैं। राउटर की सही पोजिशनिंग से लेकर चैनल और फ्रीक्वेंसी बैंड बदलने तक ये ट्रिक्स तुरंत असर दिखाएंगी।

1. Wi-Fi राउटर की सही जगह चुनें

राउटर को हमेशा घर के बीचोंबीच और ऊंचाई पर रखें। दीवारों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के पास रखने से सिग्नल कमजोर हो जाता है। सही पोजिशनिंग से कवरेज और स्पीड दोनों बेहतर हो जाते हैं।

2.4GHz और 5GHz बैंड का सही इस्तेमाल करें

ज्यादातर नए राउटर्स ड्यूल-बैंड सपोर्ट करते हैं। 2.4GHz बैंड लंबी रेंज देता है, जबकि 5GHz बैंड हाई-स्पीड स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेहतर है। जरूरत के हिसाब से सही बैंड चुनने से नेटवर्क परफॉर्मेंस काफी बढ़ जाता है।

3. चैनल सेटिंग्स बदलें

कई बार पड़ोसियों के Wi-Fi नेटवर्क एक ही चैनल पर चलते हैं, जिससे स्पीड स्लो हो जाती है। राउटर की सेटिंग्स में जाकर चैनल बदलने से इंटरफेरेंस कम होगा और इंटरनेट तेज चलेगा।

4. फर्मवेयर को अपडेट रखें

राउटर के फर्मवेयर अपडेट्स सिर्फ सिक्योरिटी ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस भी सुधारते हैं। समय-समय पर फर्मवेयर अपडेट करना Wi-Fi स्पीड और स्टेबिलिटी के लिए जरूरी है।

5. कनेक्टेड डिवाइसों पर कंट्रोल रखें

Wi-Fi पर जरूरत से ज्यादा डिवाइस जुड़ने पर स्पीड अपने आप घट जाती है। गेस्ट नेटवर्क का इस्तेमाल करें और बैकग्राउंड में डेटा खींच रहे ऐप्स को बंद करें। इससे नेटवर्क पर लोड कम होगा और इंटरनेट तेज मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article