यूटिलिटी

PF बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका, मोबाइल से ही मिल जाएगी पूरी डिटेल

How to Check PF Balance Online and Offline: अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने सैलरी से PF कटता है तो आपको अब बैलेंस चेक करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ अपने मोबाइल से घर बैठे आप आसानी से अपना PF बैलेंस देख सकते हैं। तरीका बेहद आसान है और मिनटों में डिटेल सामने आ जाएगी।

Image

आप अपने फोन की मदद से ही PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। (फोटो-istock/Canva)

How to Check PF Balance Online and Offline: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप पीएफ के बारे में जानते ही होंगे, जो कि हर महीने आपके पीएफ अकाउंट (Provident Fund) में जमा होता है। अक्सर लोग अपने PF बैलेंस की जानकारी पाने के लिए दफ्तर या बैंक चक्कर लगाते हैं, जबकि अब यह काम घर बैठे कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं। सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कई आसान तरीके उपलब्ध कराए हैं। चलिए जानते हैं तरीका।

यूएएन पोर्टल से ऑनलाइन बैलेंस चेक

PF बैलेंस जानने के लिए सबसे आसान तरीका UAN (Universal Account Number) पोर्टल है। इसके लिए आपको अपने UAN नंबर और पासवर्ड से EPFO वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद ‘Passbook’ ऑप्शन में जाकर पूरा PF बैलेंस और ट्रांजैक्शन डिटेल देख सकते हैं।

मिस्ड कॉल से भी मिल जाएगी जानकारी

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल से भी PF बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देर में SMS के जरिए आपका बैलेंस भेज दिया जाएगा।

एसएमएस सर्विस का करें इस्तेमाल

EPFO SMS सर्विस भी PF बैलेंस जानने का आसान साधन है। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल से 7738299899 पर ‘EPFOHO UAN’ लिखकर भेजें। इसके बाद आपको बैलेंस डिटेल्स के साथ मैसेज मिल जाएगा। खास बात यह है कि यह सर्विस 10 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है।

UMANG App से भी मिलेगा फायदा

सरकार का UMANG ऐप भी PF बैलेंस चेक करने का बेहतरीन तरीका है। ऐप डाउनलोड करने के बाद EPFO सेक्शन में जाकर UAN नंबर डालना होता है। यहां न सिर्फ बैलेंस बल्कि पूरे PF अकाउंट का हिसाब आसानी से देखा जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article