How to Check PF Balance: PF पर बढ़ गया इतना ब्याज, कैसे घर बैठे चेक कर सकते हैं खाते का बैलैंस

How to Check PF Balance 0nline: EPFO ने 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट में जमा रकम पर 8.25 फीसदी का ब्याज तय किया है। खाताधारकों को ई-पासबुक यानी ईपीएफ पासबुक भी जारी किया जाता है। इसमें कंट्रीब्यूशन, ब्याज और ट्रांजेक्शन की डिटेल्स शामिल होती हैं।

How to Check PF Balance 0nline: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भविष्य निधि (PF) खाते में जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दर को बढ़ा दिया है। EPFO ने 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट में जमा रकम पर 8.25 फीसदी का ब्याज तय किया है। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को अब पहले की तुलना में 0.10 फीसदी ज्‍यादा ब्‍याज मिलेगा। अगर आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, ये काम आसानी से घर बैठे कर सकते हैं।

EPFO Balance Check

उमंग ऐप के जरिए आप आसानी से पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

  • अपने स्मार्टफोन में उमंग ऐप डाउनलोड करें।
  • उमंग ऐप खोलें और ईपीएफओ चुनें।
  • कर्मचारी केंद्रित सेवा विकल्प पर क्लिक करें।
  • 'पासबुक देखें' चुनें।
  • अपना यूएएन दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त करें।
  • ओटीपी प्राप्त होने के बाद लॉग इन करें।
  • मेंबर आईडी चुनें।
  • इसके बाद आपके पीएफ खाते ही की जानकारी मिल जाएगी।

End of Feed