यूटिलिटी

PF का पैसा खाते में आ रहा है या नहीं, घर बैठे झटपट ऐसे करें चेक

हर महीने कंपनी द्वारा कर्मचारी की बेसिक कमाई का 12% हिस्सा PF खाते में जमा करवाया जाता है। PF खाते में पैसा जमा करवाया जा रहा है या नहीं यह चेक करने के लिए आपको PF अकाउंट का स्टेटमेंट और बैलेंस चेक करना होगा। PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस को चेक करने का तरीका नीचे स्टेप बाय स्टेप आपको यहां बताया जा रहा है।

Image

PF का पैसा खाते में आ रहा है या नहीं

Photo : iStock

How To Check PF Balance: प्रोविडेंट फंड यानी PF का पैसा अचानक जरूरत पड़ने पर बहुत काम आता है। इसके साथ ही रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) खाते में जमा पैसे से ही पेंशन भी मिलती है। हर महीने कंपनी द्वारा कर्मचारी की बेसिक कमाई का 12% हिस्सा PF खाते में जमा करवाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि इस 12% में से कितना हिस्सा पेंशन और कितना हिस्सा PF अकाउंट में जमा करवाया जाता है? साथ ही क्या आपकी कंपनी हर महीने आपका PF का पैसा खाते में जमा करवा रही है? यह जानने के लिए आपको अपने PF अकाउंट का बैलेंस चेक करना होगा।

कैसे चेक करें बैलेंस

जैसा कि हमने आपको बताया कि PF खाते में पैसा जमा करवाया जा रहा है या नहीं यह चेक करने के लिए आपको PF अकाउंट का स्टेटमेंट और बैलेंस चेक करना होगा। PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस को चेक करने का तरीका नीचे स्टेप बाय स्टेप आपको यहां बताया जा रहा है।

स्टेप 1: आपको सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। यहां जाकर आपको सबसे ऊपर मौजूद सर्विसेज के विकल्प को चुनना है और यहां जाकर फॉर एम्पलॉइज का विकल्प खोजकर उसपर क्लिक कर लें। अब आपके सामने ऑप्शंस कि जो लिस्ट खुले वहां से मेम्बर पासबुक के विकल्प को खोजकर उसपर क्लिक कर लें।

स्टेप 2: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड, कैप्चा कोड अपना मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करके सबमिट करना है।

स्टेप 3: अब आपके आधार के साथ लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे दर्ज करने के बाद आपको वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना है और OTP सही होने पर आपका PF बैलेंस आप अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं।

कितना हिस्सा कहां जाता है

हर महीने कर्मचारी की बेसिक कमाई का 12% हिस्सा मासिक सैलरी में से काटा जाता है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा इतना ही हिस्सा यानी कर्मचारी की बेसिक कमाई का 12% जितनी रकम PF खाते में जमा करवाई जाती है। लेकिन इस 12% में से ही कुछ पैसा PF खाते में तो कुछ पैसा पेंशन खाते में जमा किया जाता है। 12% में से 8.67% हिस्सा पेंशन खाते में जमा किया जाता है और रिटायरमेंट के बाद यदि व्यक्ति पात्र है तो उसे इसी फंड से पेंशन मिलने लगती है। शेष 3.33% हिस्सा PF खाते में जमा किया जाता है। इस पैसे को मेडिकल इमरजेंसी, शादी, बच्चों की उच्च शिक्षा जैसे कारणों के लिए निकाला भी जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article