Holi Colors Check Real or Fake: आज के इस दौर में मिलावट या नकली चीजों की जमकर भरमार है। बाजार में इन दिनों कई सारी ऐसी चीजें हैं, जो मिलावटी या फिर नकली बिक रही है। रंगों का त्योहार होली (Holi) महज कुछ ही दिनों में आने वाला है। लेकिन होली पर लगाने वाल रंग बाजार में नकली या फिर मिलावटी मिलता है। नकली या फिर मिलावटी रंग लगाने से हमारी स्किन पर भी खराब असर पड़ता है।
Holi Colors Purity
साथ ही नकली या मिलावटी रंग से हम बीमार भी पड़ सकते हैं, या हमारी आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है। आम आदमी आसानी से असली रंग की पहचान नहीं कर पाता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि असली और नकली रंग की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली रंग की पहचान कर पाएंगे।
खुद इन तरीकों से करें असली-नकली होली के रंगों की पहचान:-
- होली के रंग के असली या नकली की पहचान आप पानी की मदद से कर सकते हैं। सबसे पहले आपको थोड़ा सा रंग लेकर उसे पानी में घोल कर देखना होगा। अगर रंग पानी में नहीं घुलता तो इसका मतलब साफ है कि उसमें केमिकल मिला हुआ है और ये रंग नकली है।
- होली के रंग की पहचान उसकी चमक से भी कर सकते हैं। दरअसल होली के नेचुरल रंग में चमक नहीं होती है।
- होली के रंग की पहचान आप उसकी गंध से भी कर सकते हैं। आप जब भी होली का रंग खरीदें तब विशेष ध्यान दें कि रंग में से किसी तरह के केमिकल या पेट्रोल की गंध तो नहीं आ रही। अगर होली के रंग में से किसी तरह के केमिकल या पेट्रोल की गंध मिले तो जान लीजिए कि वह रंग नकली है।
हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली होली के रंगों की पहचान कर पाएंगे।
