वोटर लिस्ट में दो जगह तो नहीं है आपका नाम? तुरंत ऐसे चेक करें, नहीं तो तेजस्वी और सिन्हा की तरह मिल जाएगा नोटिस

How To Search Name in Voter List: वोटर लिस्ट में आप तीन तरीके से अपना नाम चेक कर सकते हैं। पहला तरीका नाम, पिता का नाम, एड्रेस, निर्वाचन क्षेत्र आदि के जरिए, दूसरा तरीका वोटर आईडी कार्ड नंबर और तीसरा तरीका मोबाइल नंबर है। इन तीन तरीकों से आप वोटर लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकेंगे।

बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट में सुधार का काम हुआ है। इस दौरान करीब 60 लाख लोगों के नाम भी कटे हैं, हालांकि ये वे नाम हैं जो इस दुनिया में नहीं हैं या फिर दो-दो जगहों पर इनके नाम थे। वोटर लिस्ट में इस सुधार को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी गहमागहमी है। विपक्षी पार्टियों की ओर से विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। आमतौर पर प्रत्येक चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में सुधार होता है लेकिन इस बार इसे लेकर हो-हल्ला कुछ ज्यादा ही हो रहा है। विपक्षी पार्टियों ने सत्तारुढ़ पार्टी पर वोट चोरी का भी आरोप लगाया है।

how to check for duplicate voter id cards/Photo-TimesNow

how to check for duplicate voter id cards/photo-TNN

विजय कुमार सिन्हा और तेजस्वी के पास दो-दो वोटर कार्ड

हाल ही में पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के दो-दो वोटर कार्ड मिलें, वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास भी दो वोटर कार्ड मौजूद हैं। इन दोनों मामलों में चुनाव आयोग ने नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, लेकिन यह आपके साथ भी हो सकता है तो बेहतर यही है कि आप पहले ही चेक कर लें कि आपके नाम वोटर लिस्ट में दो जगह तो नहीं है, नहीं तो चुनाव आयोग आपको भी नोटिस भेज सकता है।

End of Feed