Ganga Expressway Toll: गंगा एक्सप्रेसवे पर कार-बाइक के लिए कितना देना होगा टोल टैक्स?

Ganga Expressway Toll: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज और मेरठ को जोड़ेगा, आइए जानते हैं कि 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कितना टोल लगेगा?

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का उद्घाटन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया है। करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ेगा और यात्रा को पहले से काफी आसान और तेज बना देगा, लेकिन इसी बीच लोगों के मन में एक सवाल यह भी है कि आखिर गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स कितना लगेगा?

ganga expressway toll price

गंगा एक्सप्रेसवे पर कार-बाइक के लिए कितना देना होगा टोल टैक्स?

दूरी के हिसाब से लगेगा टोल

इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स आपकी यात्रा की दूरी के आधार पर तय किया गया है यानी जितनी दूरी तय करेंगे, उसी के अनुसार भुगतान करना होगा। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग टोल दरें निर्धारित की गई हैं, हालांकि अभी तक टोल किराए की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।

End of Feed