HDFC Home Loan: 25 लाख के लोन पर कितना लगेगा ब्याज, इतनी आएगी EMI

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 13, 2024, 02:11 PM IST

HDFC Loan Rates: एचडीएफसी बैंक ने बड़े पैमाने पर होम लोन दिए हैं और आज लोन ऑफर कर रहा है। अगर आप एचडीएफसी बैंक से 25 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो आपको कितना ब्याज देना पड़ेगा। बैंक की होम लोन के लिए मिनिमम इंटरेस्ट रेट 8.75 फीसदी है।

HDFC Loan Rates: एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के बाद, एचडीएफसी 7.3 लाख करोड़ रुपये की लोन बुक के साथ इस सेगमेंट में मार्केट लीडर के रूप में उभरा। एचडीएफसी बैंक ने बड़े पैमाने पर होम लोन दिए हैं और आज लोन ऑफर कर रहा है। अगर आप एचडीएफसी बैंक से 25 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो आपको कितना ब्याज देना पड़ेगा और महीने की ईएमआई आपकी कितनी आएगी।

HDFC Bank home loan

(Image Source: iStock)

25 लाख के लोन पर कितना ब्याज

मान लीजिए कि आप 25 साल की अवधि के लिए 25 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं। आप बैंक के सभी शर्तों को पूरा करते हैं। बैंक आपको होम लोन की सबसे न्यूनतम दर 8.75 फीसदी की दर से लोन मंजूर कर देता है। इस स्थिति में आपको 20,554 रुपये की ईएमआई जमा करनी पड़ेगी। 25 साल में आवेदक को ब्याज के रूप में कुल 36,66,077 रुपये (36.66 लाख रुपये) चुकाने होंगे। चूंकि मूलधन 25 लाख रुपये है, इसलिए इस अवधि में कुल भुगतान 61,66,077 रुपये (61.66 लाख रुपये) होगा।

End of Feed