PSU Bank FD Rates: पिछले दो महीनों में पब्लिक सेक्टर के कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। अगस्त में फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव करने वाले बैंकों में यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और अन्य शामिल हैं। पब्लिक सेक्टर के शेड्यूल्ड बैंकों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 333 दिनों की अवधि पर 7.40 फीसदी का उच्चतम ब्याज फिक्स्ड डिपॉजिट पर ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष और उससे अधिक आयु के) 0.50 फीसदी प्रति वर्ष तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर और अति वरिष्ठ नागरिक 0.75 फीसदी अधिक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
यूटिलिटी
PSU Bank FD Rates: देश के ये सरकारी बैंक स्पेशल FD पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, जानिए कितना मिलेगा रिटर्न
- Edited by: Rohit Ojha
- Updated Aug 13, 2024, 04:14 PM IST
