यूटिलिटी

Aadhar: कितने तरह का होता है आधार कार्ड, ज्यादातर लोग नहीं जानते जवाब

आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है और भारतीय नागरिक के रूप में यह आपकी पहचान को सुनिश्चित करता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आधार कार्ड कितने तरह का होता है? इस बात का सही जवाब शायद ही किसी को पता होगा। आज हम आपको 5 प्रकार के आधार कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

कितने तरह का होता है आधार कार्ड, ज्यादातर लोग नहीं जानते जवाब

Photo : iStock

Aadhar: आधार कार्ड भारत में मौजूद सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स में से एक है। भारतीय नागरिक के रूप में आधार कार्ड आपकी पहचान सुनिश्चित करता है। बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर पासपोर्ट बनवाने जैसे सभी छोटे-बड़े जरूरी कामों में आधार का इस्तेमाल होता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार कार्ड कितने तरह के होते हैं? आज हम आपको आधार कार्ड के 5 प्रकार, E आधार, आधार लैटर, आधार PVC, M आधार और बाल आधार (Blue Aadhar) के बारे में बताने जा रहे हैं।

E Aadhar: अगर आप चाहें तो UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आधार कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इस PDF फॉर्मेट वाले आधार कार्ड को ही ई-आधार या फिर इलेक्ट्रॉनिक आधार कार्ड कहा जाता है।

आधार लैटर: यह आधार का सबसे प्रचलित रूप है। आधार कार्ड के प्रिंट हुए लैटर को आधार लैटर के तौर पर जाना जाता है। अगर आप आधार को PVC के रूप में प्राप्त करने का ऑप्शन नहीं चुनते हैं तो आपको आधार इसी रूप में प्राप्त होगा।

आधार PVC: UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप PVC आधार का विकल चुन सकते हैं। PVC कार्ड पर आपकी फोटो, बायोमेट्रिक्स और आधार नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज होती है और इसे ही आधार PVC के नाम से जाना जाता है।

M आधार: UIDAI ने लोगों की सहूलियत के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार की है। इस मोबाइल एप्लीकेशन में व्यक्ति की आधार कार्ड संबंधित सारी जानकारी मौजूद होती है।

बाल आधार (Blue Aadhar): इस तरह का आधार कार्ड 5 साल से कम उम्र वाले बच्चों का ही बनाया जाता है। यह आधार कार्ड बिना बायोमैट्रिक्स के बनता है। इस तरह के आधार कार्ड के लिए बच्चे के माता पिता के बायोमैट्रिक्स जरूरी होते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article