यूटिलिटी

GST Number: GST नंबर बनाने के लिए कितने लगते हैं पैसे, ये है प्रोसेस

भारत में अब बिजनेस करने के लिए GST नंबर बहुत जरूरी है। आपको बिजनेस करना हो या ऑनलाइन सामान की डिलीवरी ही क्यों न करनी हो, आपके पास GST नंबर होना जरूरी है। लेकिन GST नंबर कैसे बनवाया जाता है और आखिर GST नंबर बनवाने के लिए खर्च कितना आता है? आज हम इन्हीं कुछ सवालों के जवाब देंगे।

Image

GST नंबर बनाने के लिए कितने लगते हैं पैसे, ये है प्रोसेस

Photo : iStock

GST Number: साल 2017 में टैक्स व्यवस्था को ज्यादा सुविधाजनक और आसान बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गुड्स एवं सर्विसेज टैक्स (GST) लागू किया गया था। GST को लागू हुए अब लगभग 7 साल पूरे हो चुके हैं। अब भारत में बिजनेस करने के लिए GST नंबर सबसे जरूरी चीज है। आपको सामान डिलीवरी करवानी हो या फिर छोटे से छोटा बिजनेस शुरू करना हो, GST नंबर बेहद जरूरी हो गया है। लेकिन ये GST नंबर बनता कैसे है और आखिर GST नंबर बनवाने के लिए कितने पैसे खर्च करने होते हैं? आज हम इन्हीं कुछ सवालों के जवाब देंगे।

GST नंबर ऐसा बनेगा

GST नंबर बनवाने के लिए आपको नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको GST की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यहां जाकर सर्विसेज का टैब खोजें।

स्टेप 2: सर्विसेज के टैब में जाकर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन खोजना होगा। रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा।

स्टेप 3: इसके बाद आपको नए रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें और अपना ईमेल, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड जैसी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4: अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको GST नंबर मिल जाएगा।

इतना आएगा खर्चा

अब आपको बताते हैं कि GST नंबर बनवाने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे। भारत सरकार द्वारा यह सुविधा असभी लोगों को मुफ्त में दी जा रही है। GST नंबर बनवाने के लिए आपको एक भी रूपया खर्च नहीं करना होता है। अगर आप भी GST नंबर बनवाना चाहते हैं तो आप ऊपर बताये गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं और मुफ्त में अपना GST नंबर बनवा सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article