Utility Bill Payment: क्रेडिट कार्ड के जरिए ऐप से जमा करते हैं बिल, तो फिर एक जुलाई से हो सकती है परेशानी

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 24, 2024, 10:10 AM IST

Utility Bill Payment: बैंक और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली जिन कंपनियों ने RBI के भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके ग्राहक फिनटेक ऐप्स के जरिए बिल पेमेंट नहीं कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्देश दिया था कि 30 जून के बाद सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट BBPS के जरिए से प्रोसेस किए जाएंगे।

Utility Bill Payment: अगर आप क्रेडिट के जरिए फिनटेक ऐप से अपने यूटिलिटी बिल का भुगतान करते हैं, तो एक जुलाई से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बैंक और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली जिन कंपनियों ने RBI के भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके ग्राहक फिनटेक ऐप्स के जरिए बिल पेमेंट नहीं कर पाएंगे। क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को केंद्रीकृत बिलिंग नेटवर्क के जरिए रूट किया जाना आवश्यक है।

Utilities Bill Payment

ट्रांजेक्शन में आ सकती है गिरावट

भारत के सबसे बड़े कार्ड जारीकर्ताओं में शामिल बैंक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक ने अभी तक भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) को एक्टिव नहीं किया है इंडस्ट्री के अधिकारियों ने ईटी को बताया कि फिनटेक को डर है कि उन्हें लेन-देन की मात्रा में बड़ी कमी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्देश दिया था कि 30 जून के बाद सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट BBPS के जरिए से प्रोसेस किए जाएंगे।

End of Feed