यूटिलिटी

HDFC Credit Card: HDFC का क्रेडिट कार्ड करते हैं इस्तेमाल, 1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं ये नियम

क्या आप भी HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपक एली बहुत ही काम की साबित हो सकती है। 1 अक्टूबर 2024 से HDFC बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में जरूरी बदलाव करने जा रहा है। आइये जानते हैं कि HDFC क्रेडिट कार्ड के नियमों में क्या कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।

Image

HDFC का क्रेडिट कार्ड करते हैं इस्तेमाल, 1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं ये नियम

Photo : Times Now Digital

HDFC Credit Card: HDFC देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है और HDFC का क्रेडिट कार्ड लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी है। क्या आप भी HDFC का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की साबित हो सकती है। 1 अक्टूबर 2024 से बैंक क्रेडिट कार्ड के नियमों कुछ बड़े बदलाव करने जा रहा है। HDFC के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के लॉयल्टी प्रोग्राम में कुछ जरूरी बदलाव किये गए हैं और इन्हें 1 अक्टूबर 2024 से लागू किया जाएगा। HDFC क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले सभी कस्टमर्स को बैंक की तरफ इस संबंध में मेल भेजकर सूचना भी दी गई है।

क्या कुछ बदलेगा?

नए नियमों के तहत अगर कस्टमर ‘स्मार्टबाय’ (Smartbuy) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर कोई भी एप्पल प्रोडक्ट खरीदते हैं तो अब वह 3 महीने में एक बार ही इस प्रोडक्ट की खरीद के बदले रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही 1 अक्टूबर 2024 से अब तनिष्क से शॉपिंग करने पर भी आप तिमाही के आधार पर एक बार ही रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे ये बदलाव केवल HDFC बैंक के इन्फिनिया और इन्फिनिया मेटल क्रेडिट कार्ड पर ही लागू होंगे।

पहले भी हुए थे बदलाव

आपको बता दें कि 1 सितंबर 2024 को भी HDFC बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड के नियमों में जरूरी बदलाव किये गए थे। इन बदलावों के बाद HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड द्वारा यूटिलिटी ट्रांजेक्शन करने पर एक महीने में अधिकतम 2000 रिवॉर्ड पॉइंट ही प्राप्त किये जा सकते थे। इतना ही नहीं, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल टेलिकॉम कंपनी का बिल भरते हैं तो इसके लिए एक महीने में अधिकतम 2000 रिवॉर्ड पॉइंट्स ही प्राप्त किये जा सकते हैं। साथ ही CRED, मोबिक्विक जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से की गई एजुकेशन पेमेंट पर कोई रिवॉर्ड प्राप्त नहीं होगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article