HDFC Bank ने अपने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, अब नहीं सर्व करना होगा 90 दिनों का नोटिस

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 14, 2024, 02:28 PM IST

HDFC Bank Notice Period: FY24 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक में कर्मचारियों की कुल संख्या 2 लाख का आंकड़ा पार कर 20,80,66 तक पहुंच गई। नोटिस पीरियड को 90 दिनों से घटाकर 30 दिन करने वाला एचडीएफसी दूसरा प्राइवेट बैंक है। इस संबध में कर्मचारियों को बता दिया गया है।

HDFC Bank Notice Period: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने अपने कर्मचारियों के लिए नोटिस पीरियड 90 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दिया है। बैंक को उम्मीद है कि इस बदलाव से फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होगा। नोटिस पीरियड को 90 दिनों से घटाकर 30 दिन करने वाला एचडीएफसी दूसरा प्राइवेट बैंक है। इससे पहले साल 2020 में आईसीआईसीआई बैंक ने नोटिस पीरियड को 90 दिन से कम करके 30 दिन किया था।

HDFC Bank Reduces Notice Period

2 लाख के पार कर्मचारियों की संख्या

एचडीएफसी बैंक के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि पॉलिसी में इस बदलाव का उद्देश्य कर्मचारियों के लिए अधिक फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करना है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों को 6 मई को ईमेल द्वारा एचआर पॉलिसी में बदलाव की जानकारी दी गई थी। FY24 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक में कर्मचारियों की कुल संख्या 2 लाख का आंकड़ा पार कर 20,80,66 तक पहुंच गई।

End of Feed