FD Rates: HDFC बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, 3 साल के निवेश पर अब इतना मिलेगा रिटर्न

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 31, 2024, 03:43 PM IST

HDFC Bank FD Rates: एचडीएफसी बैंक के स्पेशल एडिशन फिक्स्ड डिपॉजिट में बढ़ी हुई ब्याज दरें मिलती हैं, जिससे आपको अधिक सेविंग करने में मदद मिलती है। वरिष्ठ नागरिकों को उनके फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलता है। ब्याज दर अलग-अलग जमा अवधि पर निर्भर करती है।

HDFC Bank FD Rates: देश के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट के लिए अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। 24 जुलाई, 2024 से, बैंक अब सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी से 7 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 फीसदी से 7.5 फीसदी तक की ब्याज दर प्रदान करता है। ब्याज दर अलग-अलग जमा अवधि पर निर्भर करती है, जो 7 दिनों से 10 साल तक है।

Latest FD Rates

2 वर्ष 11 महीने से लेकर 3 वर्ष 11 महीने तक की अवधि के लिए एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दर में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। यह अब 7.15 फीसदी से 7.35 फीसदी के बीच है। 4 वर्ष 7 महीने से लेकर 4 वर्ष 7 महीने तक की अवधि के लिए ब्याज दर में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। यह अब 7.20 फीसदी से 7.40 फीसदी के बीच है।

End of Feed