HDFC से लिया है होम लोन,जानें बैंक में विलय के बाद क्या होगा,कैसे बदलेगा आपका अकाउंट जानें हर डिटेल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated May 4, 2023, 06:12 PM IST

HDFC-HDFC Bank Merger:HDFC-HDFC Bank के विलय के बाद होम लोन ग्राहकों के कर्ज बैंकों के अनुसार तय होंगे। यानी लोन एक्सटरनल बेंच मार्क लेडिंग रेट (EBLR) से तय होंगे। अभी फाइनेंस कंपनी के रुप में HDFC RPLR के आधार पर ब्याज दरें तय करता था। EBLR के आधार पर ब्याज दरें ज्यादा पारदर्शी तरीके से तय होंगी।

HDFC-HDFC Bank merger:हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC और HDFC बैंक का विलय जल्द होने वाला है। ऐसी उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जुलाई में पूरी हो जाएगी। इसके बाद हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (HDFC) के कस्टमर HDFC बैंक के हो जाएंगे। इस विलय प्रक्रिया से सबसे ज्यादा असर फाइनेंस कंपनी HDFC के होम लोन ग्राहकों पर पड़ने वाला है। सवाल यह है कि क्या HDFC के होम लोन ग्राहकों का कर्ज सस्ता हो जाएगा। इसके अलावा HDFC के मौजूदा होम लोन ग्राहकों के नियम और शर्त बदलेंगे। आइए समझते हैं कि नए हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC के बैंक ग्राहक बन जाने से क्या असर होंगे।

hdfc-hdfc bank merger

होम लोन ग्राहकों के लिए बदलेंंगे नियम

क्या सस्ता होगा होम लोन

HDFC-HDFC Bank के विलय के बाद होम लोन ग्राहकों के कर्ज बैंकों के अनुसार तय होंगे। यानी लोन एक्सटरनल बेंच मार्क लेडिंग रेट (EBLR) से तय होंगे। अभी फाइनेंस कंपनी के रुप में HDFC RPLR के आधार पर ब्याज दरें तय करता था। EBLR के आधार पर ब्याज दरें ज्यादा पारदर्शी तरीके से तय होंगी। ऐसे में HDFC के होम लोन ग्राहकों को ब्याज दरों के स्तर पर राहत मिलने की पूरी संभावना है। ऐसा होने पर होम लोन ग्राहको को सस्ती ब्याज दर या फिर लोन अवधि कम होने का तोहफा मिल सकता है

End of Feed