Gold-Silver Import Duty: सरकार ने सोने, चांदी के आभूषणों के निर्यात पर शुल्क वापसी दरों में कटौती की

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 25, 2024, 03:33 PM IST

Gold-Silver Import Duty: चांदी के आभूषणों और चांदी की वस्तुओं की दर को घटाकर शुद्ध चांदी की मात्रा के 4,468 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। आम बजट में इन कीमती धातुओं के आयात शुल्क में उल्लेखनीय कमी की गई थी, जिसका समायोजन करने के लिए उक्त कटौती की गई।

Gold-Silver Import Duty: सरकार ने सोने और चांदी के आभूषणों के निर्यात पर शुल्क वापसी दरों (ड्राबैक दरों) में आधे से अधिक की कटौती की है। राजस्व विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। आम बजट में इन कीमती धातुओं के आयात शुल्क में उल्लेखनीय कमी की गई थी, जिसका समायोजन करने के लिए उक्त कटौती की गई। सोने के आभूषणों के निर्यात पर शुल्क वापसी दर को शुद्ध सोने की मात्रा के 704.1 रुपये प्रति ग्राम से घटाकर 335.5 रुपये प्रति ग्राम कर दिया गया है।

Export of Gold

15 फीसदी से 6 फीसदी

चांदी के आभूषणों और चांदी की वस्तुओं की दर को घटाकर शुद्ध चांदी की मात्रा के 4,468 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। शुल्क वापसी योजना निर्यात की जाने वाली वस्तुओं पर चुकाए गए आयात शुल्क और आंतरिक करों को वापस करती है। बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया था।

End of Feed