यूटिलिटी

Aadhaar Update Deadline: सिर्फ इतने दिन बचे हैं, अपडेट कर लीजिए फ्री में अपना आधार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 26, 2024, 03:02 PM IST

Aadhaar Update Deadline: अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो उसे अपडेट करवाना जरूरी है। आपको बता दें कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी है।

Image

Free Aadhaar Update Deadline

Photo : iStock

Aadhaar Update Deadline: अगर आपको अपने आधार में किसी भी तरह की डिटेल्स अपडेट करवानी है आपके पास सुनहरा मौका है। आप बिना किसी शुल्क के आधार में अपनी डिटेल्स अपडेट करवा सकते हैं। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो उसे अपडेट करवाना जरूरी है। 14 सितंबर 2024 तक आधार को अपडेट करवाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना है। इसके बाद आपको इस काम के लिए पैसा देना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी कर दिया है।

कब खत्म हो रही डेडलाइन

मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की डेडलाइन 14 सितंबर 2024 है। पहले यह डेडलाइन 14 जून थी फिर UADAI ने इसे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया। आपको बता दें कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। कोई भी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ up पर myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार को अपडेट करा सकता है। हालांकि यदि आप इसे ऑफलाइन अपडेट करते हैं तो 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

अपडेट करवा सकते हैं ये डिटेल्स

कोई भी अपनी डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करवा सकता है। लेकिन जो लोग अपनी फोटो, आईरिस या अन्य बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करना चाहते हैं, उन्हें आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा और लागू शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें अपडेट

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने आधार नंबर और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • उसके बाद, डॉक्यूमेंट अपडेट सेक्शन पर जाएं और डिटेल्स की जांच करें।
  • अगर कुछ भी गलत है, तो ड्रॉप-डाउन मेनू से आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट्स का चयन करें और निर्देश के अनुसार आवश्यक दस्तावेज के स्कैन अपलोड करें।
  • आखिर में सबमिट आइकन पर क्लिक करें।
  • यदि डिटेल्स सही हैं, तो कोई 'मैं वेरिफाई करता हूं कि उपरोक्त डिटेल्स सही हैं' विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपको SMS के जरिए एक सेवा अनुरोध संख्या (SRN) प्राप्त होगी।
  • इसे नोट कर लें और ट्रैकिंग के लिए इसका उपयोग करें।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article