यूटिलिटी

Indigo Airline: इंडिगो की नई पहल, टिकट बुकिंग के समय नहीं पूछा जाएगा स्त्री हैं या पुरूष

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 25, 2024, 03:23 PM IST

Indigo Airline: फिलहाल, बुकिंग प्रक्रिया के दौरान एयरलाइन की वेबसाइट पर 'पुरुष' और 'महिला' विकल्प उपलब्ध हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा पहले से ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के लिए 'एमएक्स' विकल्प देते हैं। इंडिगो की घरेलू बाजार में 62 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Image

इंडिगो टिकट बुकिंग

Indigo Airline: विमानन कंपनी इंडिगो समावेशिता को बढ़ावा देने के बड़े प्रयासों के तहत जल्द ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के लिए स्त्री-पुरूष तटस्थ 'एमएक्स' का विकल्प पेश करेगी। यानी इसमें यह नहीं पूछा जाएगा कि टिकट बुकिंग करने वाला स्त्री है या पुरूष। इसके अलावा, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन का लक्ष्य अपने यहां नियुक्त दिव्यांग व्यक्तियों की संख्या को दोगुना करना है। इंडिगो की घरेलू बाजार में 62 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एमएक्स विकल्प

इंडिगो के समूह मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुखजीत एस पसरीचा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एयरलाइन अपने यात्रियों के लिए बुकिंग के समय 'एमएक्स' विकल्प पेश करेगी और इससे उन ट्रांसजेंडरों को एक विकल्प मिलेगा जो अपनी पहचान नहीं बताना चाहते हैं। फिलहाल, बुकिंग प्रक्रिया के दौरान एयरलाइन की वेबसाइट पर 'पुरुष' और 'महिला' विकल्प उपलब्ध हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा पहले से ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के लिए 'एमएक्स' विकल्प देते हैं।

एलजीबीटीक्यू प्लस

पसरीचा ने कहा कि इंडिगो ने 'एलजीबीटीक्यू प्लस' समुदाय के लिए कई पहल को लागू किया है, जिसमें समुदाय से जुड़े लोगों की भर्ती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्यक्रम शामिल हैं। उनके अनुसार एलजीबीटीक्यू प्लस व्यक्तियों की लगातार भर्ती हो रही है और वे एयरलाइन में उड़ान सहित विभिन्न कार्यों में काम कर रहे हैं।

वित्तीय प्रदर्शन

कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो के संचालक इंटरग्लोब एविएशन ने 26 जुलाई को जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए 2,736 करोड़ रुपये का मुनाफ दर्ज किया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,090.6 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की तुलना में 11.5 प्रतिशत कम है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के परिचालन से राजस्व एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 17.3 प्रतिशत बढ़कर 19,570 करोड़ रुपये हो गया, जब एयरलाइन ने 16,683.1 करोड़ रुपये की टॉपलाइन दर्ज की थी।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article