Good News: दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी... फिर से शुरू होगी हर जगह Free Wi-Fi सर्विस, इतने हजार बनाए जाएंगे हॉटस्पॉट

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 18, 2023, 01:09 PM IST

FREE WI-FI IN DELHI: गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के पास बहुत बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। दिल्ली की तीस से अधिक विधानसभाओं में वाई-फाई कनेक्टिविटी के लिए अतिरिक्त हॉटस्पॉट लगाने के लिए लगभग 6,000 आवेदन मिले हैं। फिलहाल दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में 100-100 हॉटस्पॉट हैं।

FREE WI-FI IN DELHI: दिल्ली (DELHI) में हर जगह फिर से मुफ्त वाई-फाई (FREE WI-FI) की सेवा मिलेगी। 15 दिसंबर से ये सेवा दिल्ली में बंद थी। सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार (DELHI GOVERNMENT) मार्च के बाद से दिल्ली में मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू करने जा रही है। मुफ्त वाई-फाई की सेवा के अलावा सरकार 18 हजार हॉटस्पॉट (HOTSPOTS) की व्यवस्था भी करेगी।

FREE WI-FI IN DELHI

FREE WI-FI IN DELHI

आपको बता दें कि कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के कारण 15 दिसंबर से फ्री वाई-फाई की सेवा दिल्ली में बंद है। दिल्ली सरकार ने 2019 में दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत की थी। दिल्ली सरकार फिर से दिल्ली के कोने कोने में मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस को लेकर दिल्ली सरकार बजट में घोषणा कर सकती है।

End of Feed