पिछली दिवाली से अब तक इतना महंगा हुआ सोना, त्योहारों में और कितना बढ़ेगा गोल्ड का भाव

अगर रिटर्न के हिसाब से देखें, तो पिछले एक साल में सोने की कीमतों में 20 फीसदी की तेजी आई है। यानी गोल्ड में निवेश करने वालों को एक साल में 20 फीसदी का रिटर्न मिला है। सेफ हेवल डिमांड के चलते पिछले दो हफ्तों में सोने की कीमतों में 9 फीसदी की तेजी आई है।

त्योहारी सीजन (Festive Season) में सोने की कीमतों जोरदार तेजी (Gold Price Hike) देखने को मिल रही है। सिर्फ भारतीय बाजार ही नहीं, ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमतें खूब चमक रही हैं। अगर रिटर्न के हिसाब से देखें, तो पिछले एक साल में सोने की कीमतों में 20 फीसदी की तेजी आई है। यानी गोल्ड में निवेश करने वालों को एक साल में 20 फीसदी का रिटर्न मिला है। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के चलते पिछले 15 दिनों में भारतीय बाजार में सोने की कीमतें 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से उछलकर 60 हजार के आंकड़े को पार कर गया है।

gold, Gold Price, Gold Rate, Gold Price Outlook,

दो हफ्ते में इतना बढ़ा भाव

बीते 20 अक्टूबर को सोना भाव पांच महीने के शिखर पर पहुंच गया था। सेफ हेवल डिमांड के चलते पिछले दो हफ्तों में सोने की कीमतों में 9 फीसदी की तेजी आई है। अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें, तो हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,976.99 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 1,988.10 डॉलर पर स्थिर था। अगर घरेलू मार्केट के आंकड़ों पर नजर डालें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोमवार को सोने की कीमतें 0.23 फीसदी कम होकर 60,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं।

End of Feed