GPF Interest Rate: जीपीएफ की ब्याज दरों का ऐलान, नए साल में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा इतना रिटर्न

GPF Interest Rate: 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक के लिए सरकार ने GPF और अन्य इसी तरह के फंड्स की ब्याज दरों में किसी भी तरह बदलाव नहीं किया है। जीपीएफ या जनरल प्रोविडेंट फंड, पीपीएफ अकाउंट की तरह है लेकिन यह भारत में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए है।

GPF Interest Rate: सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने नए साल में तोहफा दिया है। वित्त मंत्रालय ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) और अन्य समान भविष्य निधि पहल के लिए ब्याज दर की घोषणा की है। 2 जनवरी 2024 को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) ने एक नोटिफिकेश जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। इसके अनुसार, वर्ष 2023-2024 के दौरान, सामान्य भविष्य निधि और अन्य के लिए ग्राहकों के क्रेडिट पर संचय समान निधियों पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

General Provident Fund interest rate

1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक के लिए सरकार ने GPF और अन्य इसी तरह के फंड्स की ब्याज दरों में किसी भी तरह बदलाव नहीं किया है। सरकार ने मौजूदा तिमाही के लिए जीपीएफ और लिंक्ड फंड पर ब्याज दर स्थिर रखी है।

End of Feed