राशन लेने के लिए अब अंगूठा लगाने की जरूरत नहीं, 1 अक्टूबर से करना होगा यह काम

1 अक्टूबर 2026 से e-PDS के तहत राशन दुकानों पर फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू होगी। यह फैसला आधार दिवस के खास मौके पर लिया गया है। जानिए कैसे बिना अंगूठा लगाए चेहरे से राशन लेने का वेरिफिकेशन होगा।

आधार दिवस के मौके पर राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी सुविधा का ऐलान किया गया है। 1 अक्टूबर 2026 से e-PDS के तहत फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके बाद राशन की दुकान पर लाभार्थियों को हर बार अंगूठा लगाने या फिंगरप्रिंट मैच कराने की परेशानी से राहत मिल सकती है। इसके लिए राशन दुकानों पर लगी e-PoS मशीनों को अपडेट किया जाएगा और फेस वेरिफिकेशन के जरिए लाभार्थी की पहचान की जाएगी।

E-PDS

1 अक्टूबर से शुरू होगी फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा/Photo-UIDAI

1 अक्टूबर से शुरू होगी फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा

देश में राशन वितरण प्रणाली को ज्यादा आसान और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से 17वें आधार दिवस यानी 29 सितंबर 2026 को यह घोषणा की गई। नई व्यवस्था के तहत e-PDS में फेस ऑथेंटिकेशन को शामिल किया जाएगा। इसके बाद जहां फिंगरप्रिंट के जरिए पहचान करने में परेशानी होगी, वहां लाभार्थी चेहरे के जरिए अपना वेरिफिकेशन करा सकेंगे। इस सुविधा के लिए राशन की दुकानों पर इस्तेमाल होने वाली e-PoS मशीनों को अपडेट किया जाएगा। इससे पात्र लाभार्थी को राशन लेने के लिए मशीन पर अपना चेहरा दिखाकर पहचान सत्यापित करने की सुविधा मिलेगी।

End of Feed