UAN भूल गए? कोई बात नहीं! सिर्फ मोबाइल नंबर से ऐसे चेक करें अपना EPF बैलेंस

कई बार लोग अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) भूल जाते हैं और अपना बैलेंस नहीं चेक कर पाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है दरअसल, पासवर्ड के बिना भी आप अपना EPFO बैलेंस चेक कर सकते हैं वो भी अपने फोन से आइए बताते हैं कैसे?

आज के समय में नौकरी करने वाले हर शख्स के लिए EPF यानी एम्प्लॉयी प्रॉविडेंट फंड एक बड़ा सहारा बन गया है। यह वो पैसे हैं जो आपकी सैलरी का कुछ हिस्सा हर महीने सेविंग में चला जाता है, ताकि रिटायरमेंट के समय बुढ़ापे का इंतजाम हो सके। लेकिन कई बार लोग अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) भूल जाते हैं। ऐसे में उनके पास अच्छी खबर यह है कि EPFO यानी एम्प्लॉयी प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ने ऐसे लोगों के लिए आसान रास्ते निकाल दिए हैं। अब आप बिना UAN के भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। बस मोबाइल से एक मिस्ड कॉल या SMS ही काफी है। आइए जानते हैं आप कैसे मिस कॉल या मेसेज से अपना EPFO बैलेंस चेक कर सकते हैं?

EPFO balance Check

बिना UAN के EPF बैलेंस चेक करने के तरीके

1. मिस्ड कॉल सर्विस

UAN न होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे आसान तरीका है मिस्ड कॉल सर्विस। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें। कॉल कटते ही आपको SMS आएगा, जिसमें आपका लास्ट कंट्रीब्यूशन और बैलेंस दिखेगा। यह सर्विस फ्री है और केवल UAN एक्टिवेटेड मेंबर्स के लिए काम करती है, जिनका आधार, पैन या बैंक डिटेल्स लिंक्ड हो।

End of Feed