IndiGo से उड़ान भरना हुआ महंगा! एयरलाइन ने बढ़ाए कई सर्विस चार्ज, बच्चों के टिकट भी हुए महंगे

अगर आप फ्लाइट में निर्धारित सीमा से ज्यादा सामान लेकर चलते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। IndiGo ने घरेलू उड़ानों पर एक्स्ट्रा बैगेज का शुल्क 700 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 800 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है।

अगर आप आने वाले दिनों में IndiGo की फ्लाइट से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले एक जरूरी बात जान लीजिए। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों से जुड़ी कई सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। अब शिशु के साथ यात्रा करने, अतिरिक्त सामान ले जाने और प्रायोरिटी चेक-इन जैसी सुविधाओं के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

Indigo flight fare

एक्स्ट्रा बैगेज ले जाने पर भी बढ़ा खर्च/Photo- Indigo

शिशु टिकट के लिए अब देने होंगे 3,000 रुपये

अगर आप अपने छोटे बच्चे के साथ IndiGo की घरेलू उड़ान में सफर करते हैं, तो आपके लिए टिकट से जुड़ा खर्च बढ़ गया है। एयरलाइन ने शिशु के टिकट का शुल्क 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है। यानी अब प्रत्येक शिशु के टिकट पर 1,000 रुपये ज्यादा देने होंगे। यह शुल्क उस शिशु के लिए लागू होता है, जो किसी साथ यात्रा कर रहे वयस्क यात्री के साथ उड़ान भर रहा है। इसलिए परिवार के साथ फ्लाइट बुक करते समय इस अतिरिक्त खर्च को अपने बजट में शामिल करना जरूरी होगा।

End of Feed